फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   independence day,kathua news

बारिश में भी जोश रहा बरकरार, टुकड़ियों ने कदमताल कर तिरंगे को किया सलाम

विज्ञापन
independence day,kathua news
कठुआ। जिले भर में सोमवार को भारी बारिश के बीच 76वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। जहां प्रशासनिक स्तर पर समारोह हुए, वहीं राजनीतिक संगठनों, संस्थाओं और शिक्षण संस्थानों में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया। बारिश के बीच भी सुरक्षा बलों के जवानों व स्कूली बच्चों का देशप्रेम के प्रति जोश बरकरार रहा। टुकड़ियों ने कदमताल कर तिरंगे को सलाम किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समा बांध दिया।
विज्ञापन

मुख्य कार्यक्रम जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि डीडीसी अध्यक्ष महान सिंह ने राष्ट्र ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। महान सिंह ने कहा कि देश की आजादी के अमृत महोत्सव का साक्षी बना है। यह सब शहीदों की कुर्बानी की देन है। डीसी राहुल पांडेय, एसएसपी रमेश चंद्र कोतवाल, डीडीसी उपाध्यक्ष रघुनंदन सिंह बबलू व बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन

पूर्व वनमंत्री राजीव जसरोटिया के जनसंपर्क कार्यालय में कार्यक्रम करवाया गया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा फहराया और मिठाइयां खिलाकर खुशी मनाई। जसरोटिया ने जिला वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते उम्मीद जताई कि हम देश की उन्नति के मार्ग को प्रशस्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज राजबाग में समारोह हुआ। इसमें प्रधानाचार्य डॉ. बृजबाला कोहली ने तिरंगा फहराया। विद्यार्थियों व शिक्षकों ने कॉलेज से राजबाग बस स्टैंड तक देशभक्ति से परिपूर्ण रैली निकाली। पूरा वातावरण भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा।
सरदार पृथी नंदन सिंह पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में 76वां स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानाचार्य रूप राज भगत ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों, परेड दलों, प्रशिक्षण, कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए स्वतन्त्रता प्राप्त करने के पीछे स्वतन्त्रता, सेवानियों के इतिहास और संघर्ष को याद किया। समारोह के दौरान प्रशिक्षुओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए गए।
इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य रंजीत सिंह, डॉ अमित कुमार शर्मा, रघुनंदन सिंह भी मौजूद रहे।
हायर सेकेंडरी स्कूल जखबड़ में सरपंच अरुण कुमार शर्मा और प्रधानाचार्य देविंदर पाल सिंह ने तिरंगा फहराया और स्कूल के विभिन्न सदनों के मार्च पास्ट से सलामी ली। विद्यार्थियों ने उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। 12वीं कक्षा की पलक और नेहा ने आजादी का अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस पर विचार रखे। स्कूल परिसर में चिनार का पौधा भी लगाया गया। प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए।
शहर के आंबेडकर ब्रिज के पास शहीदी कैप्टन सुनील चौधरी चौक पर पूर्व सैनिकों ने तिरंगा फहराया। शहीदी कैप्टन सुनील चौधरी के पिता सेवानिवृत्त कर्नल पीएल चौधरी, माता व बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों, बच्चों ने कार्यक्रम में हिस्सा लेकर शहीद कैप्टन के स्मारक पर पुष्प अर्पित करते उन्हें श्रद्धांजलि दी।

.........................
देशभक्ति के रंग में रंगा दिखा जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। समारोह में पहुंचे मुख्य अतिथि ने तिरंगा फहराने के उपरांत परेड का निरीक्षण किया। परेड की टुकड़ियों ने एक हुक्म एक तामील की नजीर पेश करते हुए दर्शक दीर्घा की दाद बटोरी। वहीं, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश भक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। समारोह के अंत में परेड से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शानदार प्रदर्शन करने वाले स्कूली बच्चों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed