{"_id":"611abb4b8ebc3e42d5636066","slug":"independence-day-kathua-news-jmu2416762138","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न राजनैतिक दलों ने भी फहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न राजनैतिक दलों ने भी फहराया तिरंगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। 75वें स्वतंत्रता दिवस पर जिले में विभिन्न राजनीतिक दलों ने कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें पार्टी के नेताओं ने कार्यकर्ताओं ने साथ मिलकर तिरंगा फहराया।
कठुआ स्थित जनसंपर्क कार्यालय में पूर्व वनमंत्री राजीव जसरोटिया ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा फहराते हुए उन्हें देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। संबोधन में उन्होंने मोदी सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि आने वाला समय भारत का है। कोरोना की इस महामारी के दौरान भी देश जिस तरह से लड़ा, वह अपने आप में एक मिसाल है। उम्मीद है कि पार्टी का हर कार्यकर्ता लोगों की सेवा के साथ-साथ देश के सम्मान के लिए सदैव अग्रिम पंक्ति में खड़ा मिलेगा।
वहीं, शहर के एक निजी रेस्टोरेंट में जिला कांग्रेस कमेटी ने स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी निष्ठा को दर्शाया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता आराधना अंडोत्रा ने स्वाधीनता सेनानियों की कुर्बानियों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
इसी तरह शिवसेना ने शहर के भगत सिंह पार्क में तिरंगा फहराया। इस दौरान दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भारत माता का जयघोष करते हुए राष्ट्र के प्रति अपनी आस्था का परिचय दिया। इस मौके पर शिवसेना जिला प्रधान नरेंद्र तांगरी ने सभी कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए उन्हें जन सेवा के कार्यों को प्राथमिकता देने के लिए कहा। इसी बीच शहर के मुख्य बाजार स्थित कार्यालय में वरिष्ठ भाजपा नेता व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. नरेंद्र सिंह जसरोटिया ने भी कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए लोगों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।