फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Independence day

शहीदों की शहादत से मिली देश को आजादी

विज्ञापन
Independence day
बसोहली में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान ध्वजारोहण करते नगर कमेटी के अध्यक्ष सुमेश सपोलिया, स? - फोटो : KATHUA
बसोहली। मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नगर कमेटी के अध्यक्ष सुमेश सपोलिया बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उनके साथ ब्लॉक की बीडीसी अध्यक्ष सुषमा जमवाल भी उपस्थित रहीं। इस कार्यक्रम में एडीसी तिलक राज थापा, तहसीलदार अमन आनंद, एसडीपीओ शाजिया अमीर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मी भी मौजूद थे। सुमेश सपोलिया ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने कहा कि शहीदों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। शहीदों की शहादत के बाद ही देश को आजादी मिली।
विज्ञापन

वहीं, तहसील कार्यालय में भी तहसीलदार अमन आनंद ने रेवेन्यू विभाग के अधिकारियों व कर्मियों की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया। इसके अलावा शीतलनगर ब्लॉक के बीडीओ कार्यालय में बीडीसी अध्यक्ष शंकर सिंह ने, बसोहली ब्लॉक के ग्रामीण विकास विभाग के कार्यालय में बीडीसी अध्यक्ष सुषमा जमवाल ने और धार महानपुर के बीडीओ ब्लॉक में बीडीसी अध्यक्ष सुषमा करियाल ने तिरंगा फहराया। पंचायत स्तर पर सभी सरपंचों ने और गांव-मोहल्लों में पंचों व वरिष्ठ नागरिकों ने भी ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

...............
राजकीय डिग्री कॉलेज बसोहली में भी मनाया गया 75 वां स्वतंत्रता दिवस
बसोहली। 75वां स्वतंत्रता दिवस राजकीय डिग्री कॉलेज में भी धूमधाम से मनाया गया। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में कॉलेज की प्राचार्या डॉ. निधि कोतवाल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। उन्होंने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्रगान के बाद माता सरस्वती की वंदना की। इस मौके पर देशभक्ति और संस्कृति से ओतप्रोत कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिनमें विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थानों पर आने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कॉलेज का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

...........
एबीवीपी ने फहराया तिरंगा
बसोहली। आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एक गांव एक तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अभियान के तहत बसोहली के 13 वार्डों और आसपास के इलाकों में करीब 50 तिरंगे झंडे फहराए गए। रामलीला मैदान से लेकर प्लासी तक तिरंगा रैली भी निकाली गई। रैली का आयोजन एबीवीपी की कठुआ इकाई के जिला संयोजक रोहित ठाकुर, ऋतिक, आशुतोष, आदि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed