फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   independence day

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को आज देंगे अंतिम रूप

विज्ञापन
independence day
कठुआ। स्वतंत्रता दिवस समारोह की 75वीं वर्षगांठ के आयोजन को लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल शुक्रवार को आयोजित की जाएगी। समारोह में जिला विकास आयुक्त राहुल यादव परेड का निरीक्षण कर ध्वजारोहण करेंगे।
विज्ञापन

उधर, पांच दिनों से जारी स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियों को लेकर रिहर्सल वीरवार को भी जारी रही। शुक्रवार को आयोजित होने वाले फुल ड्रेस रिहर्सल से पहले टुकड़ियों ने दमखम दिखाते हुए पूरे उत्साह के साथ परेड में भाग लिया। समारोह में आयोजित होने वाले राष्ट्रभक्ति से ओत प्रोत प्रस्तुतियों को भी अंतिम रूप देने का सिलसिला स्कूलों में जारी है।
विज्ञापन

वीरवार को अंतिम दिन परेड में शामिल होने वाली सभी 11 टुकड़ियों ने बैंड की धुन पर कड़ा अभ्यास किया। करीब तीन घंटे तक चले इस अभ्यास सत्र के दौरान टुकड़ियों में शामिल जवानों ने परेड कमांडर के निर्देश पर एक साथ चलने के अपने हुनर को निखारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह के आयोजन के संबंध में सहायक आयोजक मास्टर मोहन लाल डब्ब ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य अतिथि आठ बजकर 55 मिनट पर ध्वजारोहण करेंगे। फिर, परेड की सलामी ली जाएगी। इस दौरान कार्यक्रम के अंतर्गत शामिल किए गए छह अलग अलग स्कूली विद्यार्थी राष्ट्रभक्ति से भरी प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को भव्य बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed