फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Immediate rehabilitation sought from the administration for flood affected people

Kathua News: बाढ़ प्रभावितों के लिए प्रशासन से मांगा फौरी पुनर्वास

Sat, 23 Aug 2025 01:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 23 Aug 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Immediate rehabilitation sought from the administration for flood affected people
आपदा प्रभावितों के लिए डीसी से मिलने पहुंचे चौधरी लाल सिंह व अन्यसंवाद
कठुआ। जिले में बाढ़ की विभीषिका के प्रभाविताें को प्रशासन व सरकार से मिलने वाली राहत पर पूर्व सांसद चौ. लाल सिंह ने गहरी नाराजगी जताई है। शुक्रवार को बाढ़ प्रभावितों के साथ डीसी राजेश शर्मा से मिलने पहुंचे पूर्व सांसद ने प्रभावितों के पुनर्वास कार्यक्रम को तेज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

सिंह ने बताया कि वह पिछले पांच दिनों से जिले के उन क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं, जहां बाढ़ से तबाही मचाई है। गत दिनों आई बाढ़ से किसी का अपना बिछड़ गया तो किसी का तिनका-तिनका जोड़कर बनाया गया आशियाने का नामोनिशान मिट गया।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने लोकसभा में इस आपदा के प्रभावितों के राहत की घोषणा न होने पर गहरा रोष जताया। वहीं उन्होंने राहत शिविरों का दौरा कर रहे सरकारी अधिकारियों और सत्ताधारी पार्टी के नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि नेता और अधिकारी उन राहत शिविरों तक जा रहे हैं जहां तक उनके वाहनों के काफिले की पहुंच है। जबकि जरूरत प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचने की ताकि उन्हें बाढ़ से हुए नुकसान का न केवल अंदाजा हो, बल्कि वह प्रभावितों के दुख को पहचान सकें। उन्होंने बताया कि बाढ़ से प्रभावित अपना सबकुछ खो चुके हैं। लिहाजा जिला प्रशासन से सभी प्रभावितों को तीन महीने का राशन एक मुश्त में उपलब्ध कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed