फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   illigle mining in kathua

Kathua News: अवैध खनन में लिप्त 2 पोकलेन सहित 9 वाहन जब्त

विज्ञापन
illigle mining in kathua
कठुआ। भूविज्ञान एवं खनन विभाग द्वारा वीरवार को जिला कठुआ में कई स्थानों पर दिन भर चली दबिश के दौरान दो पोकलेन मशीनोंं सहित कुल 9 वाहन जब्त किए गए। जिला खनिज अधिकारी (डीएमओ) राजिंदर सिंह के नेतृत्व में खनन विभाग की टीम ने गंडियाल में पोकलेन और दो वाहन, गांव तरफ ताजवाल में एक, भागथली में एक और गाटी इलाके में तीन वाहन जब्त किए। जिला खनिज अधिकारी (डीएमओ) राजिंदर सिंह ने बताया कि गंडियाल में अवैध खनन के लिए 2 पोकलेन को जब्त कर लिया गया और अन्य 6 वाहनों को बिना वैध दस्तावेजों के क्रशर मेटीरियल के परिवहन के लिए जब्त कर किया गया है। जबकि, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पंजाब सीमा के पास रावी में बोल्डर लोड करने पर जब्त किया गया। डीएमओ ने बताया कि जब्ती के बाद सभी वाहनों को पुलिस को सौंप दिया गया है। उल्लंघनकर्ता वाहन निदेशालय कार्यालय जम्मू में जुर्माना होने तक पुलिस हिरासत में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed