फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Illegal wine

अवैध शराब के करोबार के खिलाफ की कार्रवाई

विज्ञापन
Illegal wine
दबिश के दौरान जब्त लाहन नष्ट करती आबकारी टीम, विज्ञप्ति। - फोटो : KATHUA
कठुआ। जिले में अवैध शराब के कारोबार को रोकने के लिए आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। वीरवार को विभाग की दो टीमों ने जिले के सात अलग-अलग गांवों में एक साथ छापामारी करते हुए पांच लीटर तैयार देसी शराब के साथ 1150 किलोग्राम लाहन को जब्त किया।
विज्ञापन

लाहन का कोई वारिस न सामने आने के बाद टीम ने उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया। इसके अलावा इस दौरान शराब का निर्माण करने के लिए वहां बनाई गई दो भट्ठियों को भी आबकारी टीम ने नष्ट कर दिया है। आबकारी आयुक्त राहुल शर्मा के निर्देश पर गठित पहली टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर डॉ. अनिल शर्मा ने हरिया चक, कुंदे चक, बनियाडी, अपर सकता चक, बुद्धि और बरनोटी क्षेत्र में कार्रवाई को अंजाम देते हुए वीरान स्थानों पर छुपा कर रखी 550 किलोग्राम लाहन को जब्त किया।
विज्ञापन

टीम ने इस दौरान शराब बनाने के लिए तैयार की गई एक भट्ठी को भी नष्ट कर दिया। जबकि, विभाग की एक अन्य टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर अरुण कुमार और रजी अहमद ने छिब्बा क्षेत्र में छापामारी की, और पांच लीटर तैयार देसी शराब के साथ छह सौ किलोग्राम लाहन को बरामद किया। टीम ने इसे गांव के वीरान स्थानों पर नष्ट कर दिया है। साथ ही देसी शराब का निर्माण करने के लिए बनाई गई एक भट्ठी को भी जमींदोज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed