{"_id":"60e0b5488ebc3ebb653dcfe2","slug":"illegal-wine-kathua-news-jmu238710655","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबिश देकर लाहन और अवैध शराब को किया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबिश देकर लाहन और अवैध शराब को किया नष्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जिले में अवैध शराब के कारोबार को रोकने के लिए आबकारी विभाग ने अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए शनिवार को जिले के पांच अलग-अलग गांवों में दबिश देकर अवैध रूप से तैयार की गई 30 लीटर देशी शराब के साथ शराब से भरे 192 पाउच और 1700 किलोग्राम लाहन को बरामद कर नष्ट किया है।
आबकारी आयुक्त राहुल शर्मा के निर्देशानुसार गठित टीम का नेतृत्व कर रहे आबकारी इंस्पेक्टर रजी अहमद ने अपने सहकर्मियों के साथ जिले के मुट्ठी जगीर, डोडली, मढ़ीन, पडियारी और खनवाल, आदि क्षेत्रों में तड़के सुबह दबिश दी। जिसके चलते अवैध कारोबार करने वालों को संभलने का मौका नहीं मिला। इस दौरान टीम ने अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से तैयार देसी शराब के साथ शराब का निर्माण करने के लिए निर्जन स्थानों पर छिपाकर रखी गई लाहन को बरामद किया।
अधिकारियों के अनुसार मानकों को अनदेखा कर बनाई जाने वाली शराब कई बार जानलेवा हो जाती है। जिसके खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। जहां कहीं भी अवैध शराब के कारोबार की जानकारी मिल रही है, विभाग लगातार औचक कार्रवाई कर रहा है।