फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   IGP reviewed the security arrangements for Amarnath Yatra

Kathua News: आईजीपी ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Fri, 04 Jul 2025 01:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Fri, 04 Jul 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
IGP reviewed the security arrangements for Amarnath Yatra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। पुलिस महानिरीक्षक जम्मू भीमसेन टूटी ने लखनपुर यात्रा रिसेप्शन सेंटर का दौरा किया। इस दौरान यात्रा के लिए की जा रही सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। आईजीपी ने लखनपुर में रिसेप्शन सेंटर, सुविधा केंद्र, पंजीकरण एवं निरीक्षण काउंटर, ट्रैफिक व्यवस्थाएं, संयुक्त नियंत्रण कक्ष, सीसीटीवी कैमरे तथा फेशियल रिकग्निशन सिस्टम जैसी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं के समुचित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए सभी एजेंसियों के बीच समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। आईजीपी ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और उन्हें सुगम अनुभव उपलब्ध कराना जम्मू-कश्मीर पुलिस तथा प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकता है। साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखने और जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए ताकि यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराया जा सके। उन्होंने भक्तों को भी सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया। अधिकारी की देखरेख में यात्रियों के जत्थे को सुरक्षा घेरे में जम्मू के लिए भी रवाना किया गया। इस दौरान उनके साथ पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed