फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   If the studies have been done online then also get the exams done online.

पढ़ाई ऑनलाइन हुई है तो परीक्षाएं भी ऑनलाइन कराएं

विज्ञापन
If the studies have been done online then also get the exams done online.
डिग्री कॉलेज में जम्मू विश्वविद्यालय के खिलाफ प्रदर्शन करते विद्यार्थी। - सवांद। - फोटो : KATHUA
हीरानगर। ऑनलाइन परीक्षा कराने की मांग को लेकर सोमवार को गिरधारी लाल डोगरा मेमोरियल डिग्री कॉलेज में विद्यार्थियों ने कॉलेज का गेट बंद कर जम्मू विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर पढ़ाई ऑनलाइन कराई है तो परीक्षाएं भी ऑनलाइन कराई जाएं।
विज्ञापन

मनजीत कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से ऑफलाइन परीक्षाएं कराने का फैसला लिया जा रहा है। कॉलेज के सभी विद्यार्थी इस फैसले के खिलाफ हैं और उनकी मांग है कि परीक्षाएं ऑनलाइन हों। उन्होंने कहा ऑनलाइन क्लासेज लगाने से बच्चों की जितनी तैयारी हुई है वह सिर्फ ऑनलाइन परीक्षाएं ही दे सकते हैं।
विज्ञापन

अदिति शर्मा ने कहा कि आसपास के कॉलेज 15-20 दिन पहले खुले हैं। वहां कक्षाएं भी नियमित रूप से लग रही हैं और सभी शिक्षक भी आ रहे हैं। लेकिन यहां न तो सही ढंग से कक्षाएं लग रही हैं और न ही सभी विषयों के शिक्षक उपलब्ध हैं। ऑनलाइन जितनी पढ़ाई की है उसी के मुताबिक ऑनलाइन परीक्षाएं होनी चाहिए। विद्यार्थियों ने कॉलेज के प्राचार्य को अपना मांगपत्र सौंपा। प्राचार्य ने मांगपत्र को विश्वविद्यालय प्रशासन को भेजने के आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी गेट से हट गए। प्रदर्शन में मीनाक्षी शर्मा, राहुल कुमार, प्रियंका शर्मा आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed