फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   If anyone asks for money or OTP, inform the administration.

Kathua News: कोई पैसा मांगे या ओटीपी तो प्रशासन को देें सूचना

विज्ञापन
If anyone asks for money or OTP, inform the administration.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बनी। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत हाउस लिस्टिंग, आवासीय सर्वेक्षण और मकानों की नंबरिंग का कार्य लगातार जारी है। तहसीलदार ने आम लोगों से जनगणना कार्य में पूरा सहयोग देने की अपील करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति पैसे मांगता है, ओटीपी की मांग करता है या किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि करता है तो उसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें।
उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण और नंबरिंग के लिए घरों में आने वाले सभी कर्मचारी विभिन्न सरकारी विभागों से संबंधित अधिकृत अधिकारी एवं कर्मचारी हैं। उन्हें प्रशासन की ओर से पहचान पत्र, अधिकृत दस्तावेज और आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई गई है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से नियुक्त गणनाकर्मी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में घर-घर जाकर आवासीय स्थिति, उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं तथा अन्य निर्धारित जानकारियों का संग्रह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार बनी प्रद्युम्न अत्रि ने बताया कि तहसील के अधिकांश क्षेत्र पहाड़ी और दुर्गम होने के कारण कर्मचारियों को सर्वेक्षण एवं नंबरिंग कार्य के दौरान कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। कई गांवों तक पहुंचने के लिए पैदल रास्तों, खड़ी चढ़ाइयों और उतराइयों से होकर गुजरना पड़ता है। इसके अलावा, कुछ क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध न होने के कारण कर्मचारियों को ऑफलाइन मोड में कार्य करना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि फिलहाल सटीक आंकड़ा देना संभव नहीं है। नंबरिंग कार्य पूरा होने के बाद ही यह बताना संभव होगा और शेष कार्य भी निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed