फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   How to rescue a building in case of fire

Kathua News: भवन में आग लगने पर बचाव के बताए तरीके

विज्ञापन
How to rescue a building in case of fire
एनडीआरएफ ने बसोहली में जागरुकता शिविर किया आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने बसोहली में जागरुकता शिविर का आयोजन किया। लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 13-एनडीआरएफ के सब-इंस्पेक्टर कमल सिंह के नेतृत्व में एएसआई रविकांत और एएसआई पवन कुमार ने जनता को जागरूक करते हुए विभिन्न डेमो प्रस्तुत किए। इनमें भवन में आग लगने पर बचाव, गैस सिलेंडर की आग बुझाना, डूबते व्यक्ति को बचाना, हार्ट अटैक पीड़ित को प्राथमिक उपचार देना, प्राकृतिक आपदाओं के दौरान आत्मरक्षा और चोट लगने पर प्राथमिक उपचार शामिल थे। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) बसोहली पंकज भगोत्रा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ की ओर से दिए गए डेमो अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, जो हमें किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने में सक्षम बनाते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश प्रारंभ हो चुके हैं और एनडीआरएफ अधिकारियों से अपील की कि वे अवकाश के बाद बसोहली उप-जिला के विद्यालयों में भी जागरुकता शिविर आयोजित करें ताकि विद्यालय प्रबंधन और छात्र-छात्राएं भी इस प्रशिक्षण का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed