फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   house burned

भूमि विवाद में जला दिया कुल्ला

Mon, 16 May 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ Updated Mon, 16 May 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
house burned
fire - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला,गोरखपुर

जमीनी विवाद के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के कुल्ले में आग लगा दी। शनिवार की रात को हुई इस घटना के बाद एक पक्ष ने दूसरे पर मामला दर्ज करवाने के लिए पुलिस में शिकायत कर दी है। पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सोहन सिंह निवासी माई चक के कुल्ले में कुछ लोगों ने आग लगा दी। सोहन सिंह ने पुलिस से आरोपियों को सजा देने की मांग की है।
उसने बताया कि वह अपने कुल्ले को बंद कर घर के लिए निकला ही था कि सामने से एक वाहन में सवार करीब पंद्रह लोग उनके कुल्ले की ओर गए। यह देखकर वह रुक गए। जब तक वह उनसे कुछ पूछते तब तक उन्होंने कुल्ले को आग लगा दी। इसके बाद वह फरार हो गए।
विज्ञापन


सोहन सिंह ने बताया कि उसका पंजाब के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ भूमि विवाद चल रहा है। उसी ने अपने साथ कुछ लोगों को साथ लेकर कुल्ले में आग लगा दी है। कुल्ले में भूसा और लकड़ी रखी थी। दोनों ही आग में जलकर राख हो गए। उसने बताया कि वह नगरी चौकी में आग लगाने की शिकायत दर्ज करवा चुके हैं। चौकी प्रभारी ने बताया कि उन्होंने गांव में जाकर मौका देखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed