फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Hoshiarpur wrestler Ali registered victory

Kathua News: होशियारपुर के पहलवान अली ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
Hoshiarpur wrestler Ali registered victory
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

रामकोट। चोलपुर मकवाल में सोमवार की देर शाम पहले वार्षिक दंगल का शानदार आगाज हुआ। दंगल कमेटी की ओर से शाम 5 बजे से मुकाबला शुरू किया गया। अखाड़े में पहलवानों के दांवपेच शुरू हो गए।
आम के विशाल पेड़ के नीचे बने मिट्टी के अखाड़े में नामी पहलवानों ने जोर आजमाइश की। दंगल में कुल 40 कुश्तियां करवाई गईं। बड़ी माली का मुकाबला दोनों पहलवानों में करीब 20 मिनट तक चला। इसी बीच होशियारपुर के अली पहलवान ने धोबी पछाड़ लगाकर बिलावर के राकेश पहलवान को गिरा कर बड़ी माली का खिताव अपने नाम कर लिया। बिशन दास, भारत भूषण, मास्टर ओम प्रकाश, दीपू, गणेश कुमार, सतपाल, रेफरी नारायण दत्त और कुलदीप कुमार, मास्टर बचितर चंद आदि ने दंगल के आयोजन में भरपूर सहयोग किया।
विज्ञापन

रस्सियों से घिरे अखाड़े के चारों ओर बैठे दर्शक हर दाव पर तालियां बजाकर पहलवानों का हौसला बढ़ाते रहे। रेफरी की मौजूदगी में पहलवान एक-दूसरे को पटकनी देने के लिए पूरा दमखम लगा रहे थे। आयोजकों ने बताया कि यह चोलपुर मकवाल का पहला वार्षिक दंगल है। इसका मकसद ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देना और युवाओं को नशे से दूर रखकर कुश्ती की तरफ आकर्षित करना है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व जिला विकास परिषद के सदस्य नगरोटा नारायण दत्त त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंगल में देर शाम तक कई रोमांचक मुकाबले करवाए गए। दंगल में मल्लयुद्ध करने के लिए स्थानीय जम्मू व कश्मीर के पहलवानों सहित पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों से पहलवान पहुंचे हुए थे। दंगल देखने के लिए आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग पहुंचे हुए थे। दंगल को देखकर लोगों का उत्साह देखते ही देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed