{"_id":"5eaf0fd48ebc3e90541fea16","slug":"honour-kathua-news-jmu209210447","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभक्ति की धुन बजा कोरोना योद्धाओं में भरा जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभक्ति की धुन बजा कोरोना योद्धाओं में भरा जोश
विज्ञापन
सेना की ओर से लखनपुर मे आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। कोरोना महामारी से फ्रंट फुट पर लड़ाई लड़ रहे प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के कोरोना योद्धाओं के सम्मान में सेना ने समारोह करवाया। लखनपुर में स्क्रीनिंग केंद्र पर सुबह 10 बजे सेना के बैंड ने देशभक्ति धुनों के साथ कोरोना वॉरियर्स में जोश भरा। सेना की ओर से प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को प्रशंसा पत्र देने के साथ ही हैंड सैनिटाइजर और मास्क भी वितरित किए गए। यह कार्यक्रम सेना की 401 इंफेंट्री आर्टिलरी बिग्रेड ने करवाया।
सेना के अधिकारी ने कहा कि डीसी ओम प्रकाश भगत, एसएसपी डॉ. शैलेंद्र मिश्रा और सीएमओ डॉ. अशोक चौधरी के नेतृत्व में कोरोना योद्धाओं ने अपनी अहम भूमिका निभाई है। विश्वभर में अब तक 34 लाख लोग संक्रमण से प्रभावित हैं और कई लोगों ने जान गंवाई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग का सराहनीय काम रहा है। पूरे विश्व की नजर भारत पर है और सलामी दी जा रही है, जिसका श्रेय कोरोना वॉरियर्स को जाता है। उन्होंने सेना की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
एसएसपी ने कहा कि सेना ने अपने स्तर पर कई कोविड अस्पताल की स्थापना की है। जरूरत के समय में सेना हमेशा आगे रही है। जिले में अब तक एक ही मामला पॉजिटिव आया है, जो सिंप्टामेटिक नहीं है। पंजाब और हिमाचल जिले से सटा होने के बाद बावजूद एक ही इस तरह का मामला होना सभी कोरोना वॉरियर्स के योगदान का नतीजा है, लेकिन इसे आगे भी जारी रखना है कि नया कोई मामला न आए।
विज्ञापन
डीसी ने कहा कि पुलिस, सेना, सेनेटरी वर्कर, ग्रामीण विकास विभाग और स्वास्थ्य वर्कर बेहतरीन काम कर रहे हैं। कोरोना के फैलाव को रोका गया है। सेना ने हौसला बढ़ाया है जिससे फिर से कोरोना योद्धा रिचार्ज हुए हैं और बेहतर सेवाएं देने को तैयार हैं। कार्यक्रम में सेना के ब्रिगेडियर, डिप्टी कमांडर और सीओ मौजूद रहे।
.............
हंदवाडा एनकाउंटर में शहीदों को दी श्रद्धांजलि
सम्मान समारोह के दौरान एसएसपी के आह्वान पर सेना, पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य, सेनेटरी वर्करों ने हंदवाडा एनकाउंटर में शहीद हुए सेना, पुलिस के अधिकारियों और जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। उनकी आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की गई।