फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Honored officers and jawans who gave excellent service

उत्कृष्ट सेवा देने वाले अधिकारियों और जवानों को किया सम्मानित

विज्ञापन
Honored officers and jawans who gave excellent service
कठुआ। ईआरपी 19वीं बटालियन मुख्यालय कठुआ में पुलिस सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए आईआरपी की 19वीं बटालियन मुख्यालय परिसर में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न मोर्चों पर कर्तव्यों के प्रति समर्पण भाव से अपनी सेवाएं देने वाले 243 उत्कृष्ट अधिकारियों और जवानों को बटालियन कमांडेंट एसएसपी बेनाम तोष के साथ डिप्टी कमांडेंट एसपी संतोख राज, डिप्टी एसपी कुलदीप राज और डिप्टी एसपी दीपक तुफ्ची ने पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर एसएसपी बेनाम तोष ने नकद पुरस्कार और प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने वालों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने कोरोना द्वारा पेश की गई सबसे कठिन चुनौतियों के बीच अनुकरणीय सेवा देकर अपने कर्तव्यों के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। सबसे महत्वपूर्ण पक्ष यह रहा कि इस दौरान उनके खिलाफ कोई भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई थी। उन्होंने सभी पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं और उनके परिवारों को पेशेवर पुलिस कार्य में उत्कृष्टता के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed