फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Holidays Cancel of Fireman Due to Diwali

Kathua News: सुरक्षित दीपावली के लिए अग्निशमन विभाग मुस्तैद, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

विज्ञापन
Holidays Cancel of Fireman Due to Diwali
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। दीपों के पर्व पर लोगों को सुरक्षित रखने के मकसद से और किसी भी संभावित अप्रिय घटना पर नियंत्रण के लिए अग्निशमन विभाग ने तैयारियों को पूरा कर लिया है।
विभाग को सतर्क करते हुए अधिकारियों ने कठुआ और हीरानगर में तीन-तीन फायर टेंडर आपात स्थिति के लिए तैयार रखे हैं। इसके साथ ही सभी कर्मचारियों को छुट्टी पर न जाने और अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। अगले दो दिन तक विभाग का कोई कर्मचारी छुट्टी नहीं कर पाएगा। फायर टेंडर के साथ उन्हें तैनात किया गया है।
विज्ञापन

स्टाफ की कमी से जूझ रहे विभाग ने व्यवस्था के लिए रोस्टर तैयार किया है। अधिकारी ने बताया कि फायर टेंडर स्टैंडबाई तैनात किए गए हैं। पहाड़ी इलाकों के लिए अलग से वाहन कठुआ और हीरानगर में तैनात रखे गए हैं। छोटे वाहनों को शहर के विभिन्न वार्डों के लिए तैनात किया गया है। यह सब तैयारी दीपावली पर्व पर सुरक्षा को लेकर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने जारी की हिदायतें


-पटाखों को घासफूस वाले इलाकों में न चलाएं।



-बच्चे अभिभावकों की उपस्थिति में ही पटाखे चलाएं।

- पटाखे चलाने से पहले पानी की कम से कम एक बाल्टी जरूर भर कर रख लें।


-पटाखे चलाते समय ढीले कपड़ों का प्रयोग करें।



-शाम के समय आतिशबाजी से होने वाले नुकसान से बचने के लिए खिड़कियां बंद रखें।
पहाड़ी इलाकों में आग से निपटने के नहीं इंतजाम

अग्निशमन विभाग की तैयारियों के बाद भी जिले का एक बड़ा हिस्सा इन प्रयासों से अछूता रहता है। वर्तमान स्थिति में अग्निशमन विभाग के पास कठुआ और हीरानगर में तीन तीन फायर टेंडर उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त कर्मचारी भी किसी भी आपदा से निपटने के लिए हरदम तैयार रहते हैं। उधर, बिलावर, बसोहली और बनी के पहाड़ी इलाकों में इसके लिए कोई भी प्रबंध नहीं है। दीपावली और त्योहारों के साथ ही साल भर जिले के पहाड़ी इलाके अग्निकांड की घटनाओं से जूझते हैं। कई बार क्षेत्र के लोग यह मुद्दा उठा चुके हैं लेकिन उनकी सुरक्षा भगवान भरोसे ही है।

कोट...
सभी कर्मचारियों को अलर्ट पर रखा गया है। लोगों से भी उम्मीद की है कि सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सुरक्षित दीपावली के महत्व को समझेंगे। किसी भी दुर्घटना या फिर आग लगने की सूचना 101 या फिर 01922-234313 नंबर पर दी जा सकती है।


-राजकुमार रैना, सहायक निदेशक, अग्निशमन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed