{"_id":"694edf149d154584230594fc","slug":"hiranagar-news-volleyball-and-football-kathua-news-c-201-1-knt1002-127641-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: युवा खिलाड़ियों को दी वॉलीबॉल और फुटबॉल किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: युवा खिलाड़ियों को दी वॉलीबॉल और फुटबॉल किट
Sat, 27 Dec 2025 12:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
युवाओं में खेल संबंधित सामग्री वित्त करते विधायक विजय शर्मा। --- स्रोत- सोशल मीडिया
पंचायत मुकंदपुर के युवा खिलाड़ियों का शिष्टमंडल विधायक से मिला
हीरानगर। पंचायत मुकंदपुर के युवा खिलाड़ियों का एक शिष्टमंडल खेल संबंधित सामग्री की मांग को लेकर विधायक विजय शर्मा से उनके कार्यालय में मिला। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवा खेलों के लिए प्रेरित हों इसके लिए उन्हें खेल संबंधी सामग्री दी जाए। उनकी मांग पर तुरंत कार्रवाई करते हुए विधायक ने उन्हें वॉलीबॉल, फुटबॉल और नेट वितरित किए।
विधायक ने कहा कि युवाओं को स्वस्थ और नशे से दूर रखने के लिए खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता है। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को बढ़ावे से हो रही है। खेल संबंधी सामग्री मिलने पर युवा खिलाड़ियों ने कहा कि वह इसका सदुपयोग कर क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी खेलों के लिए प्रेरित करेंगे और क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने का प्रयास करेंगे।