फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   hiranagar news, development

Kathua News: 1.84 करोड़ से सुधरेंगी हीरानगर की सड़कें

Sat, 27 Dec 2025 01:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 27 Dec 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
hiranagar news, development
आपदा से प्रभावित मार्ग और कॉजवेफाइल फोटो
परियोजनाओं से क्षेत्र के सड़क ढांचे को मिलेगी मजबूती, कनेक्टिविटी होगी बेहतर
विज्ञापन

हीरानगर। हीरानगर उपमंडल के कई गांवों में खस्ताहाल सड़कों की हालात जल्द सुधरने वाली है। इन सड़कों के रखरखाव के लिए 1.84 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। इन परियोजनाओं से क्षेत्र के सड़क ढांचे को मजबूती मिलेगी कनेक्टिविटी बेहतर होगी और स्थानीय लोगों के लिए सुरक्षित का सुगम यातायात सुनिश्चित होगा।
एक करोड़ की लागत से हो विंटेज कॉजवे का निर्माण
इस राशि से जांडी से जांडी बाग तक एक करोड़ की लागत से विंटेज कॉजवे का निर्माण, सुखु चक से पंताल सड़क की मरम्मत पर 35 लाख, दियाला चक जांडी से कट्टल गुज्जरां सड़क मरम्मत पर 15 लाख, बनियाडी से चक हंदा सड़क मरम्मत पर 8 लाख, हाईवे से मेला गांव में स्थित दाता रणपत देव सड़क मरम्मत पर 7 लाख, चक चंगा से डिच लिंक रोड पर 6 लाख, मथुरा चक से मोहल्ला जोगिंदर पाल सड़क पर 5 लाख, मस्ते चक से लोअर खनवाल सड़क पर 4 लाख, लड़वाल लिंक रोड पर 2 लाख की लागत से मरम्मत कार्य होंगे।
विज्ञापन

कोट

विधानसभा क्षेत्र में सड़क सुविधा को और बेहतर करने के लिए यूटी कैपेक्स बजट से एक करोड़ 84 लाख रुपये खर्च होंगे। यह विधानसभा के लोगों के लिए बहुत बड़ी सौगात है। सड़कों की हालत सुधारने से न सिर्फ लोगों का सफर सुगम होगा यातायात की सुविधा भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विजय शर्मा, विधायक हीरानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed