फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Hindu organizations protest against Udaipur incident

उदयपुर घटना पर हिंदू संगठनों ने जताया विरोध

विज्ञापन
Hindu organizations protest against Udaipur incident
कठुआ। राजस्थान के उदयपुर में कट्टरपंथियों द्वारा दुकान में घुसकर हिंदू टेलर की गला काट कर नृशंस हत्या करने के विरोध में हिंदू संगठनों ने कड़ा रोष जताया है। शुक्रवार की शाम को शहर के शहीदी चौक में जमा दर्जनों कार्यकर्ताओं ने ऐसे कृत्य को अंजाम देने वालों को सजा-ए-मौत देने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में शामिल राहुलदेव शर्मा ने कहा कि हमारा संविधान अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्रदान करता है। एक बयान का समर्थन करने के एवज में की जाने वाली हत्या से साफ है कि देश में जिहादी ताकतें नहीं चाहती है कि देश में अमन रहे। हरजीत वर्मा ने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम की परंपरा का अनुसरण करने वाले हिंदुओं की भावना से पिछले कई वर्षों से देश में लगातार कभी पोस्टर, कभी फिल्मों और कभी सोशल मीडिया के माध्यम से खिलवाड़ किया जाता रहा है। लेकिन अब तो स्थिति काफी भयावह हो चुकी है। जिसे रोकने के लिए अब हिंदुओं को संगठित होकर बाहर आना ही होगा। वहीं, संजय ललोत्रा ने इस घटना पर रोष जताते हुए कहा कि जिस तरह से इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। इससे साफ है कि राजस्थान की सरकार ऐसे जिहादियों को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने राजस्थान के सुरक्षा तंत्र को फेल बताते हुए चेतावनी दी कि अगर इस देश में जिहादी तत्व इसी तरह से अपनी गतिविधि को जारी रखते हैं तो देश के 100 करोड़ हिंदू जब इनके खिलाफ बाहर निकलेंगे, तो ऐसे तत्वों को पूरे देश में सिर छुपाने की भी जगह नही मिलेगी। प्रदर्शन में संजय शर्मा, सन्नी खजूरिया, मनोज कुमार, कोमल, अंकुश, कौशल शर्मा, अभिषेक, अमित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed