{"_id":"66638c856b10e12f510fd894","slug":"highway-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-110228-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: मांगी सड़क मिली धूल, जिम्मेदार वादों को गए भूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: मांगी सड़क मिली धूल, जिम्मेदार वादों को गए भूल
विज्ञापन
कठुआ। जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे के हटली मोड चौक पर निर्माण कार्य के चलते उड़ने वाली धूल से परेशान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने नेशनल हाईवे अथारिटी के खिलाफ लापरवाही बरतने और आम लोगों को मुसीबत में डालने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन के साथ नारेबाजी की। उन्होंने उग्र प्रदर्शन की चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि इस समस्या के बारे में अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया गया। उन्होंने आश्वासन दिए लेकिन परेशानी जस की तस है।
शुक्रवार को हाईवे किनारे प्रदर्शन में शामिल बलविंदर सिंह राजू ने कहा कि हटली मोड़ में धीमी गति से जारी फ्लाईओवर का निर्माण सिर्फ लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। उन्होंने कहा कि जारी निर्माण कार्य के कारण प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में चलने वाले टिप्परों से हाईवे का बचा हुआ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। गत दिनों स्थानीय लोगों ने हाईवे पर बने गड्ढों को भरने के लिए अथारिटी के अधिकारियों से अपील की थी। इस पर तारकोल डाले जाने के बजाय मिट्टी से भर दिया गया। अब वहां से लगातार गुजर रहे वाहनों से उड़ने वाली धूल ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। धूल के कारण चौक पर स्थित कई दुकानें बंद हो चुकी हैं। वहीं लोग इससे बीमार हो रहे हैं।
वहीं सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि पहले एक साल से ज्यादा समय से फ्लाईओवर के निर्माण के कारण हाईवे के मुख्य ट्रैफिक को सर्विस लेन से निकाला जा रहा है। उस पर चलने वाले भारी वाहनों के कारण सर्विस लेन भी बदहाल होती जा रही है। इसे दुरुस्त करने के नाम पर वहां मिट्टी डाल दी गई है, जिससे उड़ने वाली धूल से तो लोग परेशान हैं ही, इसके साथ ही यहां पड़ी बजरी भी किसी को घायल कर सकती है क्योंकि न तो इस समस्या का समाधान करने के लिए अथारिटी की ओर से पहल की जा रही है और न ही प्रशासन की ओर से कोई कदम उठाया जा रहा है। अगर यही स्थिति रही ताे आज हो रहा सांकेतिक प्रदर्शन बड़े विरोध को जन्म दे सकता है। लिहाजा जिला प्रशासन इस समस्या का समाधान करने के लिए हस्तक्षेप करे। प्रदर्शन में प्रेम कुमार, तिलक राज, डॉ. रजिंदर कुमार, रूबल सिंह, हंस राज, प्रमोद कुमार, शेर सिंह और हरबख्श सिंह आदि मौजूद रहे।