फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   heeranagar news, health news, ntphc news

Kathua News: कागजों में ही बढ़ा स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा

Mon, 21 Jul 2025 01:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 21 Jul 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
heeranagar news, health news, ntphc news
एक साल पहले चड़वाल में बने एनटीपीएससी में नहीं कोई डॉक्टर, सुविधाओं को तरसेे लोग
विज्ञापन


हीरानगर। स्वास्थ्य केंद्र चड़वाल का दर्जा बढ़े एक साल से अधिक समय हो गया है लेकिन स्वास्थ्य सुविधाओं अभी भी नाम की ही हैं। तीन हजार आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए बनाए गए इस न्यू टाइप प्राइमरी हेल्थ सेंटर (एनटीपीएचसी) में एक भी डॉक्टर नहीं है।
यह स्वास्थ्य केंद्र आयुर्वेदिक स्वास्थ्य कर्मी के भरोसे चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं देनी थी तो स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा क्यों बढ़ाया। उन्होंने कहा कि कहने को तो यह एनटीपीएचसी है लेकिन सुविधा डिस्पेंसरी के बराबर भी नहीं है। स्थानीय पूर्व सरपंच सीमांत शर्मा ने कहा कि करीब एक साल पहले इस स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा बढ़ाकर इसे एनटीपीएससी का दर्जा दिया गया था। यहां डॉक्टर का पद होने के बावजूद नियुक्ति नहीं हुई है जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। डॉक्टर की नियुक्ति का मुद्दा कई बार प्रशासन और विभाग के समक्ष रखा लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की नियुक्ति करने की मांग की है।
विज्ञापन

----------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक साल पहले इस स्वास्थ्य केंद्र को एनटीपीएससी का दर्जा मिला था। यहां एक डॉक्टर का पद है, जो खाली पड़ा है, यह मामला विभाग के उच्च अधिकारियों के संज्ञान में भी है। उम्मीद है कि विभाग के उच्च अधिकारी जल्द लोगों की समस्या का समाधान करेंगे।
- डॉ. स्वामी शरण, बीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed