{"_id":"624f19ff7d1254588604749d","slug":"healthy-mind-resides-in-a-healthy-body-kathua-news-jmu257308122","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का होता है वास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का होता है वास
विज्ञापन
कठुआ। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जिला के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया। शहर के टीडीएस कॉलेज में सामाजिक संस्था आशा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं हाईस्कूल धन्ना में हेल्थ एंड हाइजीन जागरूकता शिविर लगाकर बेहतर स्वास्थ्य के महत्व पर चर्चा की गई। टीडीएस कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एन.एम सुंबड़िया ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। लिहाजा हमें अपने शरीर के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। हमें आधुनिकता के नाम पर अपनाई जाने वाली जीवन शैली को त्याग कर पुरातन भारतीय जीवन पद्धति को अपनाना होगा।
इसी क्रम में हाईस्कूल धन्ना में में हेल्थ और हाइजीन जागरूकता कैंप भी लगाया गया। इस मौके पर हेल्थ और वेलनेस सेंटर धन्ना की डॉक्टर आरती और सिंपल चौधरी ने उपस्थित विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बताया कि हमें फास्ट फूड का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि यह खाद्य पदार्थ हमें बड़ी जल्दी बीमार कर देते हैं। जितना हम प्रकृति के करीब रहेंगे उतना ही हम स्वस्थ रहेंगे। हमें बिना डॉक्टर की सलाह के दवाइयों का सेवन नहीं करना चाहिए। डॉ आरती ने कहा कि हमें नशों से दूर रहना चाहिए। नशा इंसान को शारीरिक रूप से ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी बीमार करते हैं। अध्यापक कमल खजूरिया ने कहा कि 7 अप्रैल को हर वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य हैं लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करना और स्वास्थ्य के महत्व को समझाना है, ताकि लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनें। उन्होंने कहा कि हमें अपने स्वास्थ्य की चिंता करने के साथ-साथ अपनी धरती मां के स्वास्थ्य की भी चिंता करनी चाहिए। इस मौके पर स्कूल की छात्राओं ने अध्यापिका ज्योति चौधरी, भावना शर्मा और अनीता देवी के मार्गदर्शन में रंगारंग कार्यक्रम पेश कर नृत्य और गायन कला का प्रदर्शन किया।