फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Health Team Sample of Three suspected Patients

Kathua News: तीन बुखार पीड़ितों के रक्त के नमूने लिए

विज्ञापन
Health Team Sample of Three suspected Patients
शहर के वार्ड 9 में महिला के खून का सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत स्वासथ्य विभाग
कठुआ। जिले में डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता कार्यक्रम का क्रम जारी रखते हुए वार्ड चार, पांच और नौ में विशेष अभियान चलाया। विभाग की टीम ने लोगों को मच्छरों के काटने से होने वाले संक्रमण से बचाव के बारे में जानकारी दी। तीन बुखार पीड़ितों के रक्त के नमूने लिए गए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को बताया कि किसी भी तरह का बुखार जो तीन दिन से ज्यादा समय तक रहे तो उसकी जांच अवश्य कराए। शुक्रवार को घर-घर में जाकर चलाए गए अभियान के तहत टीम ने लोगों के घरों में पानी की निकासी एवं पेयजल भंडारण की स्थिति की जांच की। लोगों को अपने घरों के आसपास सफाई रखने व पेयजल को कभी भी खुल न रखने की नसीहत दी गई।
विज्ञापन

जिला मलेरिया विभाग के इंस्पेक्टर लोकेश राज ने बताया कि पिछले वर्ष 17 दिसंबर के बाद से जिले में डेंगू का कोई नया मरीज सामने नही आया है। लोगों को बचाव के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। तीन वार्ड में चलाए गए अभियान के दौरान बुखार पीड़ितों के खून के सैंपल लिए जा रहे है। शुक्रवार को तीन लोगों के सैंपल लिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed