फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   health news

Kathua News: सत्र से पहले जीएमसी प्रशासन करेगा 35 प्रोफेसरों की नियुक्ति

विज्ञापन
health news
कठुआ। स्थायी फैकल्टी से लगातार जूझता राजकीय मेडिकल कॉलेज कठुआ इस वर्ष नए सत्र से पहले रिक्त पड़े पदों पर शैक्षणिक व्यवस्था के आधार पर नियुक्ति करेगा। इसको लेकर जीएमसी की ओर से भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए पांच जुलाई तक आवेदन किए जा सकेंगे। जम्मू कश्मीर के अलावा बाहरी राज्यों के उम्मीदवार भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन शैक्षणिक व्यवस्था के आधार पर लगभग 35 प्रोफेसरों को नियुक्ति करेगा। इनमें 11 प्रोफेसरों, आठ एसोसिएट प्रोफेसरों की भी नियुक्ति की जानी है। अनुबंध आधार पर की जाने वाली इस भर्ती के तहत इन दोनों पदों को पहले तीन वर्ष के लिए भरा जाएगा। इसके बाद कॉलेज प्रशासन इसे अगले तीन साल तक बढ़ाने का फैसला ले सकता है।
विज्ञापन

16 सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति पहले सिर्फ एक साल के लिए ही होनी है। इसको अच्छे प्रदर्शन और आचरण के आधार पर हर साल बढ़ाया जा सकता है। जिन विभागों में प्रोफेसरों की नियुक्ति होने जा रही है, इनमें एनाटॉमी, माइक्रोबायोलॉजी, तपेदिक और श्वसन रोग, त्वचा विज्ञान, वेनेरोलॉजी और कुष्ठ रोग, मनोचिकित्सा, हड्डी रोग, प्रसूति और स्त्री रोग, रेडियो-निदान (रेडियोलॉजी), रेडियोथेरेपी (ऑन्कोलॉजी) और ब्लड बैंक आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएट प्रोफेसर के एक-एक पद बायोकेमिस्ट्री, फोरेंसिक मेडिसिन, जनरल मेडिसिन, तपेदिक और श्वसन रोग, जनरल सर्जरी, रेडियो-निदान (रेडियोलॉजी), रेडियो-थेरेपी (ऑन्कोलॉजी) और भौतिक चिकित्सा और पुनर्वास आदि के विभागों में भरे जाएंगे, जबकि सहायक प्रोफेसर की शैक्षणिक व्यवस्था के आधार पर नियुक्ति होगी। इसमें एनाटॉमी-2, फार्माकोलॉजी-1, जनरल मेडिसिन-2, कम्युनिटी मेडिसिन-3, प्रसूति एवं स्त्री रोग-2, रेडियो डायग्नोसिस (रेडियोलॉजी)-1, रेडियोथेरेपी (ऑन्कोलॉजी)-2, विश्लेषण विज्ञान-1, मनोचिकित्सा-1 और भौतिक चिकित्सा एवं पुनर्वास-1 पद भरे जाएंगे। उधर, कॉलेज प्रशासन ने साफ कर दिया है कि पहले से सेवारत डॉक्टर इन पदों पर आवेदन नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed