फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   health news

Kathua News: जीएमसी में अब मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, डॉक्टरों की कमी होगी पूरी

विज्ञापन
health news
कठुआ। जीएमसी कठुआ में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में विभिन्न विभागाें में डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे जिले के सबसे बड़े इस संस्थान में लोगों को आने वाले दिनों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं हासिल हाे सकेंगी। जीएमसी में आठ जून को डॉक्टराें के इंटरव्यू होंगे।
विज्ञापन

जीएमसी कठुआ में न सिर्फ कठुआ शहर, बल्कि बनी, बसोहली, बिलावर और हीरानगर तक से मरीज बेहतर उपचार की आस में पहुंचते हैं। पिछले कुछ समय से जीएमसी में 40 फीसदी तक डॉक्टरों का टोटा चल रहा था। जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज कठुआ में आठ जून को इंटरव्यू तय किए गए हैं। 25 पदों पर नॉन पीएससी डॉक्टरों और जम्मू कश्मीर के नागरिकों को ही रखा जाएगा। आठ जून को इंटरव्यू सुबह साढ़े नौ बजे शुरू होंगे। 10 बजे से दस्तावेजों की जांच और 11 बजे से अभ्यर्थियों के इंटरव्यू लिए जाएंगे। जीएमसी में निकाले गए ये आवेदन कार्यकाल आधारित रहेंगे और चुने जाने वाले डॉक्टरों को विभिन्न स्पेशलाइजेशन में नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन

जीएमसी प्रधानाचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार अत्री ने बताया कि रिक्त पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है। इसी कड़ी में 25 जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के वॉक इन इंटरव्यू आठ जून को रखे गए हैं। इनकी नियुक्ति से स्त्री रोग, शिशु रोग और हड्डी रोग समेत अन्य स्पेशलाइजेशन में डॉक्टरों की कमी को कम किया जा सकेगा। अस्पताल प्रबंधन का प्रयास मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed