फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   health news

Kathua News: 18 को फिर डेंगू ने मारा डंक, स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता

विज्ञापन
health news
कठुआ। एक दिन के विराम के बाद जिले में डेंगू के मामलों में अचानक उछाल आ गया है। मंगलवार को एक साथ डेढ़ दर्जन मामलों के सामने आने के साथ जिले में अब तक डेंगू के मामलों का आंकड़ा 190 हो गया।
विज्ञापन

तेजी से बढ़े मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा कर रख दी है। इसके बाद मलेरिया विंग की टीमों ने प्रभावित इलाकों में डेंगू फैलाने के लिए जिम्मेदार मच्छरों के प्रसार को रोकने के एंटी लारवा दवा का छिड़काव करवाने के लिए दिन भर मशक्कत की।
विज्ञापन


उधर लगातार आ रहे नए मामलों के कारण शहर का वार्ड एक आज भी हॉट स्पॉट बना हुआ है। यहां स्वास्थ्य विभाग की ओर से तमाम सतर्कता बरते जाने के बाद एक बार फिर तीन नए मामले आ गए हैं। इसमें 16 वर्षीय किशोर, 34 वर्षीय और 40 वर्षीय व्यक्ति डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही डेंगू के हॉट स्पॉट रहे इस वार्ड में अब तक मिले मरीजों की संख्या 36 हो गई है। इसके अतिरिक्त मेरथा में एक 12 वर्षीय बालक, कालीबड़ी में एक 32 वर्षीय और 55 वर्षीय व्यक्ति सहित 26 वर्षीय महिला, बरनोटी में 27 वर्षीय पुरुष, इंदिरा कॉलोनी में एक 50 वर्षीय महिला, खानपुर में एक 18 वर्षीय युवक, हटली मोड़ क्षेत्र में 28 वर्षीय दो युवक, जंगलोट में एक 28 वर्षीय महिला, चड़वाल में एक 12 वर्षीय बालक, महताबपुर में एक 27 वर्षीय युवक, भलोड़ में एक 27 वर्षीय महिला, नडोली में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग और गुडा कल्याल में एक 41 वर्षीय महिला की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अब तक पाए गए डेंगू के मरीजों में 118 पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके हैं, जबकि एक्टिव मामलों में 68 का उपचार जिला स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में किया जा रहा है। चार अन्य डेंगू पीड़ित मरीज अपने स्तर पर जम्मू कश्मीर के बाहर जाकर अपना उपचार करवा रहे हैं।

जिला मलेरिया अधिकारी सोहन लाल का कहना है कि जिला स्वास्थ्य विभाग डेंगू को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। जिले में कही भी डेंगू के मरीज के पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें तुरंत प्रभावित क्षेत्र में जाकर वहां लोगों का मास सर्वे कर रही हैं। इसके साथ ही एंटी लारवा दवा का छिड़काव व लोगों को बचाव की जानकारी दी जा रही है। उन्हाेंने बताया कि आज विभाग की टीम ने पहाड़ी उपमंडल बिलावर के गुडा कल्याल में पहुंचकर लोगों को जागरूक करते के साथ दवा का छिड़काव व बुखार से पीड़ित मरीजों के खून के नमूने लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed