{"_id":"66f9d3a58dad6a3d300ad274","slug":"health-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-113604-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: पांच नए मामलों के साथ जिले में डेंगू संक्रमित मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 171","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: पांच नए मामलों के साथ जिले में डेंगू संक्रमित मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 171
विज्ञापन
कठुआ। जिले में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रविवार को पांच नए मामले आने के साथ जिले में डेंगू संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 171 हो गया है।
जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार ताजा नए आने वाले डेंगू के मामलों में कठुआ शहर में 64 वर्षीय महिला और 20 वर्षीय युवक, अमाला गांव में एक 19 वर्षीय युवक, रामकोट में 65 वर्षीय महिला और लच्छीपुर में एक 50 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार जिले में एक्टिव सभी 56 मरीजों में सात का उपचार जीएमसी कठुआ में किया जा रहा है, जबकि शेष सभी मरीजों को उपचार की सभी सुविधाएं उनके घरों पर ही उपलब्ध कराई जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ता लगातार उनकी सेहत पर नजर रख रहे हैं।
उधर लगातार आ रहे नए मामलों के बाद जिला मलेरिया विंग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। इस दौरान टीम में शामिल स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने लोगों के घरों में पानी की स्टोरेज की जांच की। साथ ही डेंगू प्रभावित इलाकों में एंटी लारवा दवा का छिड़काव करने के साथ-साथ बुखार से पीड़ित मरीजों के खून के सैंपल एकत्र किए हैं।