फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   health

12 से 14 आयु वर्ग में टीकाकरण के प्रति उत्साह

विज्ञापन
health
कठुआ। जिले में 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चे टीकाकरण करवाकर खुद को सुरक्षित महसूस करना चाहते हैं। यही वजह है कि दस दिन के भीतर ही जिले के इस आयु वर्ग के 62 फीसदी बच्चाें ने अपना फर्ज समझते हुए कोरोना से बचाव की पहली डोज लगवा ली है। शुक्रवार को भी बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्कूल पहुंचकर टीकाकरण अभियान को अंजाम देतीं दिखीं। परोल स्वास्थ्य ब्लॉक के मिडिल स्कूल चनग्रां में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची तो बच्चे भी कतारबद्ध हो गए।
विज्ञापन

स्कूल के बच्चों ने बताया कि उन्हें एक दिन पूर्व ही स्वास्थ्य टीम के पहुंचने की जानकारी थी। टीकाकरण को लेकर भ्रांतियों को खत्म करने के लिए स्कूल स्टॉफ की ओर से भी उन्हें अवगत कराया। जिससे भय खत्म है। बच्चों ने कहा कि उनकी शिक्षा पहले ही दो साल प्रभावित रही है। ऐसे में वे नहीं चाहते कि कोरोना की कोई नई लहर आए। ऐसे में टीकाकरण कराकर वे इसमें भी सहयोग करना चाहते हैं और खुद को कोरोना से सुरक्षित करना चाहते हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. नीरज नागपाल ने बताया कि जिले में 30136 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें से 18713 बच्चों ने पहली डोज लगवा ली है। उम्मीद है कि अगले एक सप्ताह में इस आयु वर्ग के सभी बच्चों को कोरोना से बचाव की डोज लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed