फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   health

बनैड़ में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगा

विज्ञापन
health
हीरानगर। आयुष के सहयोग से वीरवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हीरानगर के बनैड़ में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें ढाई सौ लोगों की जांच कर निशुल्क आयुर्वेदिक दवाइयां दी गईं।
विज्ञापन

शिविर में आए लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते हुए डॉ. संजीत शर्मा ने कहा कि किसी भी बीमारी से लड़ने के लिए शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होना बेहद जरूरी है। जिनकी प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है, उन्होंने कोरोना जैसी महामारी को भी मात दी है। इसे मजबूत रखने के लिए पौष्टिक आहार के साथ आयुर्वेदिक दवाइयों का सेवन जरूर करें। खास तौर पर बुजुर्गों के लिए आयुर्वेदिक दवाइयों का नियमित रूप से इस्तेमाल करना बेहद लाभदायक है। इस दौरान गांव के ढाई सौ लोगों में शुगर, रक्तचाप, गैस, जोड़ों के दर्द आदि दवाएं निशुल्क वितरित की गई। शिविर में आए लोगों ने अमर उजाला फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पहली बार यहां इस तरह का शिविर लगा है और इसका लाभ गांव के सभी लोगों को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed