{"_id":"672a78d8f560a85e7701ad37","slug":"head-master-post-in-9-government-schools-is-vacant-kathua-news-c-201-1-knt1008-114601-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: जिले के नौ हायर सेकेंडरी स्कूलों में प्रधानाचार्यों के पद खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: जिले के नौ हायर सेकेंडरी स्कूलों में प्रधानाचार्यों के पद खाली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले के नौ हायर सेकेंडरी स्कूलों में अब प्रधानाचार्यों के पद खाली हो गए हैं। अक्तृूबर महीने के गुजरने के साथ ही कई महत्वपूर्ण हायर सेकेंडरी स्कूलों में नियुक्त प्रधानाचार्य सेवानिवृत्त हो गए।
इसके बाद इन स्कूलों में अब वैकल्पिक व्यवस्था के तहत काम चलाया जा रहा है। शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार खाली पड़े पदों में कीड़ियां, पलासी, भड्डू, चंदवां, छन्न अरोड़ियां, कान्हा चक, बनी समेत दो और हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्रधानाचार्यों के पद खाली हैं। इससे जहां इन स्कूलों में गतिविधियां प्रभावित होती हैं वहीं क्लस्टर इंचार्ज के तौर में इनमें से कई को दी गई जिम्मेदारियां भी प्रभावित होंगी।
मुख्य शिक्षा अधिकारी मंगत राम शर्मा ने बताया कि सेवानिवृत्ति के बाद जिले के नौ हायर सेकेंडरी स्कूलों में प्रधानाचार्यों के पद रिक्त हुए हैं। इन्हें भरने के संबंध में उच्च अधिकारियों को लिखा गया है। उम्मीद है कि जल्द इन स्कूलों में नियुक्ति होगी। तब तक प्रभार के तौर पर व्यवस्था सुनिश्चित की गई है ताकि गतिविधियां प्रभावित न हों।