{"_id":"5fa1a3d68ebc3edc0f59e056","slug":"half-merathan-kathua-news-jmu2221563148","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस हाफ मैराथन की तैयारी पूरी, आठ नवंबर को ट्रैकिंग चिप लगाकर दौड़ेंगे धावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस हाफ मैराथन की तैयारी पूरी, आठ नवंबर को ट्रैकिंग चिप लगाकर दौड़ेंगे धावक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। आगामी आठ नवबर को शहर में होने जा रही कठुआ हाफ मैराथन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में पहली बार अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार हो रही हाफ मैराथन की जानकारी देने के लिए जिला पुलिस द्वारा पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया।
इस मौके पर एसएसपी कठुआ डॉ शैलेंद्र मिश्रा ने कहा कि आगामी रविवार को 21, 10, पांच और दो किलोमीटर वर्ग की दौड़ करवाई जाएंगी। इसमें भाग लेने के लिए 28 अक्तूबर तक आवेदन की अंतिम तिथि थी। इसमें 2100 के करीब आवेदन आए हैं, जिनमें से 108 महिलाएं भी हैं। इसी प्रकार टेलीफोन के माध्यम से 1600 आवेदन आए हैं। अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आधारित मैराथन में पहली बार पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए इलेक्ट्रॉनिक चिप का इस्तेमाल किया जाएगा और शीर्ष आठ प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए जाएंगे। 21 और 10 किलोमीटर में शनिवार दोपहर तीन बजे से लेकर शाम छह बजे तक इसमें शामिल प्रतिभागी जिला स्टेडियम में आएं और पहचान पत्र दिखाकर किट सहित अन्य सामान ले जा सकते हैं। इसमें टी शर्ट सहित अन्य सामग्री शामिल है। इसमें 307 पुष्टि किए गए प्रतिभागी हैं, जबकि 393 ऐसे हैं जिनकी पुष्टि नहीं हुई है। एसएसपी कठुआ ने लोगों से अनुरोध किया है कि है कि वे पहले आएं और किट हासिल करें। इसके अलावा पांच किलोमीटर दौड़ के लिए नौ सौ किट वितरित की जाएंगी। यह किटें छह तारीख को वितरित की जाएंगी। अलग-अलग इलाकों के लिए काउंटर भी लगाए जाएंगे, ताकि लोगों को परेशानी न हो। उन्होंनेे कहा कि दौड़ जिस दिन होगी उस दिन डीजीपी दिलबाग सिंह मैराथन में बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे और वही पुरस्कार वितरित करेंगे। उन्होंने बताया कि इस मैराथन में जम्मू-कश्मीर के टाप आईपीएस अधिकारी भी हिस्सा लेंगे।