{"_id":"6180449101ecaa168f0f8f91","slug":"half-marathon-will-be-organized-on-november-14-kathua-news-jmu247068338","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 नवंबर को होगा हाफ मैराथन का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 नवंबर को होगा हाफ मैराथन का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ । युवा पीढ़ी को नशे जैसी बुराई से बचाने और आम लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के लिए जिला पुलिस द्वारा दूसरी हाफ मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 14 नवंबर को होने वाले इस आयोजन के संबंध में एसएसपी रोमेश चंद्र कोतवाल ने बताया कि बरवाल एथलीट क्लब के सहयोग से होने वाले इस आयोजन को इस बार भी अंतरराष्ट्रीय मानकों किया जाएगा।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए एसएसपी ने कहा कि गत वर्ष नवंबर में जिला पुलिस द्वारा पहली बार कठुआ हाफ मैराथन का आयोजन किया गया था। जिसमें लोगों की सहभागिता और उत्साह को देखते हुए इसे हर साल आयोजित करने का फैसला लिया गया था। इस बार होने वाले आयोजन में तीन अलग-अलग वर्गों में मैराथन आयोजित की जाएगी। जिसमें पहली कटेगिरी 5 किलोमीटर की होगी। किसी भी आयु वर्ग के ओपन होने वाली इस दौड़ को रन फॉर फन का नाम दिया गया है। जबकि 10 किलोमीटर श्रेणी में 18 वर्ष की आयु का निर्धारण किया गया। पुरुष और महिलाओं के लिए आयोजित होने वाली इस मैराथन के दौरान पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर आने वाले प्रतिभागी 7 हजार, दूसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 5 हजार और तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 3 हजार नगद व पदक देकर सम्मनित किया जाएगा। इसी तरह महिला वर्ग में पहले स्थान पर रहने वाली प्रतिभागी को 5 हजार, दूसरे स्थान पर रहने वाली प्रतिभागी को 3 हजार और तीसरे स्थान पर रहने वाली प्रतिभागी को 2 हजार नगद व पदक देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा 21.1 किलोमीटर वाली मैराथन में पहले स्थान पर रहने वाले पुरुष प्रतिभागी को 10 हजार रूपया नगद दूसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 7 हजार रूपया नगद और तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 5 हजार रूपया नगद व पदक देकर सम्मानित किया जाएगा। जबकि महिला वर्ग में प्रथम स्थान हासिल करने वाली प्रतिभागी को 7 हजार रूपया नगद, दूसरा स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को 5 हजार रूपया नगद और तीसरा स्थान हासिल करने वाली प्रतिभागी को 3 हजार रूपया नगद व पदक देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा पूरी दौड़ पूरी करने वाले हर प्रतिभागी को सहभागिता प्रमाण पत्र के साथ इनाम वितरित किए जाएंगे। उन्होंने मैराथन के लिए विशेष रुप से डिजाइन की कराई गई टी-शर्ट जारी करते हुए कहा कि करीब 1 हजार प्रतिभागियों के लिए बनवाई गई यह टीशर्ट 21.1 किलोमीटर और 10 किलोमीटर के प्रतिभागियों को वितरित की जाएगी। मैराथन के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 12 और 13 नवंबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम में की जाएगी। मैराथन लिए कठुआ स्टेडियम से लेकर कीड़ियां गंडयाल तक का रूट चिन्हित किया गया है।