{"_id":"570aac1c4f1c1b2b71c810cb","slug":"half-made-bat-caught-by-police-in-kathua","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनपुर में एक ट्रक अर्द्धनिर्मित बल्ले जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनपुर में एक ट्रक अर्द्धनिर्मित बल्ले जब्त
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
Updated Mon, 11 Apr 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य के प्रवेश द्वार लखनपुर व नगरी टोल पोस्ट पर अर्द्धनिर्मित बैट की खेप आबकारी विभाग ने पकड़ ली। लखनपुर में ट्रक चालक की चालाकी को नाकाम करते हुए विभाग के कर्मचारियों ने एक ट्रक अर्द्धनिर्मित बल्ले की खेप पकड़ी। ट्रक चालक फर्जी नंबर के साथ ट्रक में लोड किए गए माल के बारे में भी गलत जानकारी और पीछे से ही फर्जी चालान बनाकर आया था।
विज्ञापन
विभाग के डीसी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि जब रविवार को दोपहर के समय एक ट्रक जम्मू से अमृतसर की ओर जा रहा था। लखनपुर में जांच के जब ट्रक को रोका गया तो चालक से ट्रक की आरसी मांगी गई।
विज्ञापन
लेकिन काफी समय तक जब चालक आरसी लेकर नहीं आया तो विभागीय इंस्पेक्टर ने ट्रक को फिजिकल चेकिंग के लिए भेज दिया। इसके बाद ट्रक के चालान और आरसी की जांच के साथ ट्रक में रखे गए सामान की भी जांच की गई।
विज्ञापन
जांच के दौरान ट्रक से हजारों की संख्या में विलो क्लेफ्ट की खेप पाई गई। डीसी ने बताया कि फिजिकल जांच से पूर्व चालक ने ट्रक में पेंट के डिब्बे होने की बात कही और चालन में भी यही दर्शाया गया था।
उन्होंने बताया कि ट्रक का सही नंबर छिपाने की भी कोशिश की गई थी। ट्रक का नंबर (एचपी63-7367) बताया गया जबकि असल में नंबर (एचआर63-7367) था। उन्होंने कहा कि ट्रक को कब्जे में लेकर विलो क्लेफ्ट की खेप वन विभाग को सौंपी जाएगी और आगे की कार्रवाई वन विभाग द्वारा
की जाएगी।