फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Group of 10 Women run Millet Resturants

Kathua News: रागी के मोमोज और डोसे के साथ बाजरा की रोटी व साग का लीजिए स्वाद

विज्ञापन
Group of 10 Women run Millet Resturants
जिले में मोटे अनाज के पहले रेस्त्रां में रागी का डोसा तैयार करतीं पूजा देवी
- हीरानगर सेक्टर की 10 महिलाओं ने शुरू किया जिले का पहला मोटे अनाज का रेस्त्रां
विज्ञापन

- एचएपीडी के तहत मिला लाभ, अब अन्य महिलाओं को भी कर रहीं प्रेरित

महिला दिवस पर विशेष



अरुण खजूरिया
हीरानगर। भागदौड़ भरी जिंदगी में फास्ट फूड का बढ़ता क्रेज स्वास्थ्य के लिए चिंता बन रहा है वहीं, हीरानगर उपमंडल के गांव पथवाल की महिलाओं ने मोटे अनाज की पौष्टिकता बताने के लिए पथवाल गांव में मिलेट रेस्त्रां शुरू कर एक मिसाल कायम की है। इन्हें समग्र कृषि विकास कार्यक्रम (एचएपीडी) के तहत लाभ मिला, अब वे अन्य महिलाओं को भी प्रेरित कर रही हैं।
इस दिशा में इन महिलाओं की अनोखी पहल क्षेत्र के लोगों को भी खूब भा रही है, यहां बनने वाली बाजरे की रोटी न सिर्फ लोगों में परंपरागत स्वाद को फिर से जिंदा कर रही है बल्कि नई पीढ़ी के युवाओं के लिए रागी के मोमोज, डोसा व बाजरे की टिक्की मैदे का विकल्प भी बन रही है। रेस्त्रां चला रही पूजा देवी ने बताया कि उनकी टीम न केवल पुरानी पीढ़ी के लिए बाजरे की रोटी और पारंपरिक व्यंजन पेश कर रही है बल्कि नई पीढ़ी के युवाओं को भी पौष्टिक खाने की ओर प्रेरित कर रही है। मोटा अनाज जैसे बाजरा, रागी, ज्वार अपने स्वास्थ्यवर्धक गुना के लिए जाने जाते हैं। यह न केवल शरीर को पोषण देते हैं बल्कि जीवन शैली से जुड़ी बीमारियों को कम करने में भी सहायक हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा हमने देखा कि लोग फास्ट फूड के चलते पोषण को नजरअंदाज कर रहे हैं इसलिए हमने सोचा कि क्यों न मोटे अनाज को आधुनिक रूप में पेश किया जाए ताकि हर आयु वर्ग इसे पसंद करे। उनकी पूरी टीम लगन से काम कर रही है जिससे उनके लिए भी रोजगार की व्यवस्था हुई है और अन्य महिलाओं को भी इससे प्रेरणा मिल रही है। यहां के स्वाद को मिल रही लोगों की सराहना हमारा मनोबल बढ़ा रही है। हमारी मेहनत सफल होती है तो आने वाले समय में इस तरह के रेस्त्रां शहरों में भी खोलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------------------------------

रेस्त्रां में आने वाले लोगों के लिए चूल्हे पर मक्की की रोटी तैयार कर रही सत्या देवी ने कहा उन्हें बेहद खुशी है कि नई पीढ़ी भी मोटे अनाज से बने खाने का स्वाद ले रही है। युवा अपनी सेहत का ख्याल किए बिना मोमोज, पिज्जा आदि फास्ट फूड के जरिए मैदे का सेवन कर रहे हैं जो सेहत के लिए ठीक नहीं है। बुजुर्ग भी मोटे अनाज का सेवन करते थे जिससे वह कई बीमारियों से दूर रहते थे। इसलिए हमारा यह प्रयास है कि लोग मोटे अनाज की पौष्टिकता को समझते हुए इसे अपने जीवन शैली में अपने और स्वस्थ रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed