फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Government Middle School Darbar won the volleyball match

Kathua News: अंडर-14 में गवर्नमेंट मिडिल स्कूल दरबड़ ने जीता वॉलीबॉल मुकाबला

Mon, 28 Apr 2025 01:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 28 Apr 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Government Middle School Darbar won the volleyball match
कबड्डी मुकाबले में रेड डालती खिलाड़ी। स्रोत : खेल विभाग - फोटो : kathua
अंडर-14 और अंडर-17 लड़कियों के वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो और एथलेटिक्स मुकाबले करवाए
विज्ञापन

शिक्षा जोन मल्हार के अलग-अलग स्कूलों की 419 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
बिलावर। शिक्षा जोन मल्हार में इंटर स्कूल जोन लेवल खेल प्रतियोगिता जारी है। गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल मल्हार और गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल बग्गन में करवाई जा रही खेल प्रतियोगिता मेंं अंडर-14 और अंडर-17 लड़कियों के वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो और एथलेटिक्स के मुकाबले करवाए गए।
अंडर-14 लड़कियों का वॉलीबॉल का फाइनल मुकाबला गवर्नमेंट मिडिल स्कूल दरबड़ ने गवर्नमेंट मिडिल स्कूल सुरग की टीम को हराकर जीता। अंडर-17 लड़कियों का फाइनल वॉलीबॉल का मुकाबला गवर्नमेंट हाई स्कूल मलाड ने गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल मछेड़ी की टीम को हराकर अपने नाम किया। अंडर-14 लड़कियों की कबड्डी का फाइनल मुकाबला में गवर्नमेंट मिडिल स्कूल बडोला की टीम पहले स्थान पर रही। वहीं, गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल बग्गन की टीम दूसरे स्थान पर रही। अंडर-17 लड़कियों के कबड्डी के फाइनल मैच में गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल बग्गन की टीम विजय रही। वहीं, गवर्नमेंट हाई स्कूल नजोत की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-14 लड़कियों के खो-खो के फाइनल मुकाबले में मिडिल स्कूल थमनाल ने मिडिल स्कूल कटली की टीम को हराया।
विज्ञापन

100 मीटर लंबी दौड़ मेंं गवर्नमेंट मिडिल स्कूल सुरग की रवीना अख्तर ने पहला तो मिडिल स्कूल थमनाल की अंजली देवी ने दूसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर लंबी दौड़ मेंं मिडिल स्कूल बडोला की रीना देवी ने पहला और मिडिल स्कूल सुरग की शीना अख्तर ने दूसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर लंबी दौड़ मेंं मिडिल स्कूल पलार की सलोनी देवी पहले स्थान पर रही, जबकि मिडिल स्कूल बडोला की शिवानी देवी ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-14 लंबी कूद मेंं मिडिल स्कूल किंडली की सुनीता देवी ने पहला तो मिडिल स्कूल सुरग की आशा बानो ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-14 लड़कियों की ऊंची कूद में मिडिल स्कूल थमनाल की अंजनी देवी पहले स्थान पर रही, जबकि मिडिल स्कूल बडोला की रीना देवी ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 लड़कियों की 100 मीटर लंबी दौड़ में हाई स्कूल मलाड की पिंकी देवी ने पहला और हाई स्कूल दलेऊ की मनीषा देवी ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 लड़कियों की 200 मीटर लंबी दौड़ में हाई स्कूल दलेऊ की शामली देवी ने पहला और हाई स्कूल लोहाई की नसीमा बानो ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 लड़कियों की 400 मीटर लंबी दौड़ में हायर सेकेंडरी स्कूल बग्गन की समाक्षु सपोलिया ने पहला और हाई स्कूल लोहाई की हजरा बानो ने दूसरा स्थान हासिल किया।अंडर-17 लड़कियों की लंबी कूद में हाई स्कूल दलेऊ की नीतू देवी ने पहला और हाई स्कूल लोहाई की शबनम नाजिया ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 ऊंची कूद में हाई स्कूल दलेऊ की नीतू देवी पहले स्थान पर रही, जबकि हाई स्कूल मलाड की मनीषा देवी ने दूसरा स्थान पाया। खेल प्रतियोगिता में शिक्षा जोन मल्हार के अलग-अलग स्कूलों की 419 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed