{"_id":"673cfd875a3e5985470c7709","slug":"gmc-start-cosmetic-surgery-kathua-news-c-201-1-knt1008-115027-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: जीएमसी में मिलेगी टैटू हटवाने व कॉस्मेटिक सर्जरी की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: जीएमसी में मिलेगी टैटू हटवाने व कॉस्मेटिक सर्जरी की सुविधा
Wed, 20 Nov 2024 02:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 20 Nov 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
नए ब्लॉक में शुरू हुई त्वचारोग की ओपीडी। संवाद
- फोटो : kathua
नई इमारत में शिफ्ट हुआ विभाग, सुविधाओं को मिलेगा विस्तार
रोज 100 से ज्यादा मरीज त्वचा संबंधित रोगों का उपचार करवाने पहुंच रहे जीएमसी
खास खबर
पंकज मिश्रा
कठुआ। जीएमसी कठुआ में आए नए ब्लॉक में अब लेजर से दाग धब्बों का उपचार करवाने सहित पुराने टैटू भी हटवा सकेंगे। यहां स्थापित माइनर ओटी में कॉस्मेटिक सर्जरी की सुविधा मिलेगी। नए ब्लाॅक में ओपीडी सेवा के लिए आने वाले मरीजों और तीमारदारों को लंबी लॉबी के साथ खुला वातावरण मिलेगा।
जीएमसी कठुआ में चर्म रोगों का उपचार करने के लिए आने वाले मरीजों को अब बेहतर सुविधा मिलेगी। इसके लिए अस्पताल परिसर में त्वचा से संबंधित रोगों के इलाज के लिए डर्मेटाेलॉजी विभाग को विस्तार देते हुए अब नए ब्लॉक में शिफ्ट कर दिया है। यहां मंगलवार से मरीजों की ओपीडी सेवाएं शुरू हो गई हैं। रोजाना 100 से ज्यादा मरीज त्वचा संबंधित रोगों का उपचार करवाने के लिए जीएमसी कठुआ में पहुंचते हैं।
जीएमसी कठुआ की स्थापना से ही इसे अस्पताल के पुराने भवन में चलाया जा रहा था। यहां शुरुआत में आने वाले मरीजों की संख्या काफी सीमित थी। मगर समय के साथ बढ़ी मरीजों की संख्या और विभाग की ओर से दी जाने वाली उपचार की सुविधाओं में हुए विस्तार से पुराना ब्लॉक में कई तरह की समस्याएं आने लगी थी। खास तौर से प्रशिक्षु डॉक्टरों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण के दौरान लाइव डिमांस्ट्रेशन के दौरान छोटे परिसर में दिक्कत अधिक होती थी। मरीजों के लिए सुविधाएं उपलब्ध होने के बाद भी जगह की कमी के चलते कई सेवाएं सीमित चल पा रही थीं। (संवाद)
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मौजूदा समय में अस्पताल के डर्मेटोलॉजी विभाग की ओपीडी सेवा में प्रतिदिन 100 से ज्यादा मरीज उपचार करवाने के लिए आ रहे हैं। जबकि शुरुआत में इसकी संख्या में 50 से भी कम थी। पुराने ब्लाॅक के सीमित कक्ष में सबसे ज्यादा समस्या तब आती थी जब विभाग में चर्म रोग इलाज प्रक्रिया को जानने के लिए एमबीबीएस विद्यार्थी आते थे। अब नए ब्लॉक में विभाग के पांच डॉक्टरों की सेवाओं को लेने के लिए पर्याप्त स्थान है। लिहाजा इससे आने वाले मरीजों को भी लाभ मिलेगा।
डाॅ. आरती सकराल, एसोसिएट प्रोफेसर व प्रभारी डर्मेटोलॉजी विभाग