फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Girls outperformed in 12th annual result

बारहवीं के वार्षिक परिणाम में छात्राओं ने बाजी मारी

विज्ञापन
Girls outperformed in 12th annual result
लोआंग हायर सेकेंडरी स्कूल की ताहिरा नाज ने आटर्स में नौंवी पोजीशन हासिल की, परिवार के सदस्य ताहिर - फोटो : KATHUA
कठुआ/बनी। शुक्रवार को घोषित हुए विंटर जोन के बारहवीं के परीक्षा परिणामों में बनी जोन के विद्यार्थियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल बनी की अर्पणा देवी ने कामर्स स्ट्रीम में जहां दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, लोआंग हायर सेकेंडरी स्कूल की ताहिरा नाज ने आटर्स में नौंवा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

बिलावर शिक्षा जोन के विंटर स्कूलों से 262 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनका परीक्षा परिणाम 67 फीसदी रहा है। वहीं बनी के पांच सरकारी स्कूलों से 798 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनका परीक्षा परिणाम 73 फीसदी रहा है। जिले में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल बदनौता ने किया। जहां परीक्षा परिणाम 94 फीसदी रहा है। हायर सेकेंडरी स्कूल बनी का परीक्षा परिणाम 64 फीसदी रहा है। वहीं लोआंग और रौल्का हायर सेंकेडरी स्कूलों ने 91 प्रतिशत परिणाम अर्जित किया है। स्कूल के परिणामों में मल्हार हायर सेकेंडरी स्कूल फिसड्डी साबित हुआ है जहां परिणाम मात्र 28 फीसदी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

...........
मेरिट सूची में कामर्स स्ट्रीम में दूसरा स्थान हासिल करने वाली अर्पणा देवी भवष्यि में सीए बनना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बीच उन्होंने पहले की ही तरह नियमित पढ़ाई की। हालांकि उन्हें उम्मीद थी कि उनके अंक नब्बे फीसदी से भी अधिक आएंगे। बताया कि उन्होंने आगे की पढ़ाई को जारी रखने के लिए परिवार की ओर से भरपूर सहयोग मिल रहा है। अर्पणा ने दसवीं में भी 84.50 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल बंद, ट्यूशन बंद, घर पर ही बैठकर ताहिरा ने की तैयारी
लोआंग हायर सेकेंडरी स्कूल की ताहिरा नाज ने आर्ट्स में नौंवा स्थान हासिल किया है। ताहिरा के परिणाम के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। ताहिरा इन दिनों में अपने पिता के साथ कठुआ में ही रह रही हैं। ताहिरा ने बताया कि उनका सपना आईएएस अधिकारी बनने का है। बताया कि स्कूल बंद थे, ट्यूशन सेंटर भी बंद थे, ऐसे में घर में ही उन्होंने पढ़ाई की है।

कामर्स स्ट्रीम में दूसरी पोजीशन हासिल करने वाली अर्पणा देवी का मुंह मीठा करवाते परिवार के सदस्य,

कामर्स स्ट्रीम में दूसरी पोजीशन हासिल करने वाली अर्पणा देवी का मुंह मीठा करवाते परिवार के सदस्य, - फोटो : KATHUA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed