फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Gautam Cricket Club beat Dadwaha Cricket Team

गौतम क्रिकेट क्लब ने डडवाहा क्रिकेट टीम को हराया

विज्ञापन
Gautam Cricket Club beat Dadwaha Cricket Team
बिलावर। कस्बे के नाज खेल मैदान में जारी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में गौतम क्रिकेट क्लब बिलावर ने डडवाडा क्रिकेट टीम को 5 विकेट से हराकर प्रतियोगिता के अगले राउंड में प्रवेश कर लिया। डडवाडा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 12 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 118 रन बनाए। डडवाडा के बल्लेबाज अतिफ ने 54 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन

वहीं, गौतम क्रिकेट क्लब बिलावर के गेंदबाज गौतम और आदित्य ने दो-दो विकेट हासिल किए। 119 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गौतम क्रिकेट क्लब की टीम ने अंतिम ओवर में 5 विकेट गंवाकर लक्ष्य पूरा कर लिया और 5 विकेट से मैच जीत कर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। गौतम क्रिकेट क्लब के गेंदबाज सोहित ने 64 रनों का योगदान दिया वहीं डडवाडा के गेंदबाज निखिल और मोहित ने एक-एक विकेट हासिल की। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी सोहित को उनके 64 रनों की बदौलत मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता वीरवार को भी जारी रहेगी जिसके बाद अगले राउंड में क्वार्टर फाइनल के मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed