{"_id":"62893fe2fe1eb83bf76d645c","slug":"gas-cylinder-kathua-news-jmu2603026197","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस खरीदना अब आसान नहीं रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई गैस खरीदना अब आसान नहीं रहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर सामाजिक इंसाफ मंच ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
शनिवार को हुई बैठक में मंच के अध्यक्ष बीएल कंडले ने कहा कि महंगाई को रोकने में केंद्र सरकार पूरी तरह से नाकाम रही है। रसोई गैस के दाम दिन प्रतिदिन तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे आम गरीब लोगों के लिए गैस खरीदना अब कोई आसान काम नहीं रहा है। इसी तरह से कीमतों में बढ़ोतरी होती रही लोग फिर से चूल्हे पर रोटी बनाने को मजबूर हो जाएंगे।
उन्होंने कहा रसोई गैस के अलावा पेट्रोल, डीजल, खाने बनाने का तेल, दालें, सब्जियां सब के दाम आसमान छू रहे हैं। चुनाव से पहले बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार का नारा देकर सत्ता में आई मोदी सरकार अब महंगाई से पूरी तरह बेखबर बनी हुई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि महंगाई के खिलाफ घरों से बाहर निकलकर एकजुट होकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलें। अगर समय रहते सरकार पर दबाव नहीं बनाया गया तो आप लोगों की जब इसी तरह से कटती रहेगी।
बैठक में सुरेश कुमार, विशाल शर्मा, भारत भूषण, नीरज कुमार आदि भी मौजूद रहे।