फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Ganik Sharma welcomed in Dayalachak for winning gold medal in volleyball

Kathua News: वॉलीबॉल में स्वर्ण पदक जीतने पर गणिक शर्मा का दयालाचक में स्वागत

Wed, 14 May 2025 01:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 14 May 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Ganik Sharma welcomed in Dayalachak for winning gold medal in volleyball
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 19 वर्ष आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने पर गणिक शर्मा का हीरानगर के दयालाचक में भव्य स्वागत किया हुआ। मंगलवार को विजेता टीम के सदस्य का ढोल-नगाड़ों के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी का जोरदार स्वागत किया है। बता दें कि हाल ही में खेलो इंडिया के तहत बिहार के पटना में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान जम्मू-कश्मीर को स्वर्ण पदक दिलाने में गणिक शर्मा ने अहम भूमिका निभाई है। जिसके चलते लोअर मेला वॉलीबॉल क्लब और जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के सदस्यों ने विजेता टीम के खिलाड़ी का जोरदार तरीके से स्वागत किया। जिला एसोसिएशन के सचिव राम लाल ने बताया कि गणिक शर्मा का अबतक की विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर ही जम्मू-कश्मीर एसोसिएशन ने उसे खेलो इंडिया प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया था। उन्होंने कहा कि गणिक शर्मा ने अपनी कड़ी मेहनत और शानदार प्रदर्शन से न केवल जिला कठुआ का नाम रोशन किया है, बल्कि जम्मू-कश्मीर में भी प्रतिभा का लोहा मनाया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन की ओर से कार्यक्रम का आयोजित कर जिले के उभरते खिलाड़ी को सम्मानित किया जाएगा। वहीं, जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल शर्मा के जिले के खिलाड़ी को राज्य स्तरीय टीम का हिस्सा बनाने के लिए एसोसिएशन के प्रधान सिद्धार्थ दलुजा और संरक्षक राज दलुजा को धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed