फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Ganesh chaturthi

श्रद्धालुओं ने किया गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

विज्ञापन
Ganesh chaturthi
बेडियापत्तन स्थित नहर में श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने पहुंचे भक्त, संवाद। - फोटो : KATHUA
कठुआ। शहर में श्री गणेश चतुर्थी पर स्थापित की गईं भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन करने का क्रम शुरू हो गया है। सोमवार को शहर के बेड़िया पत्तन में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्री गणेश की प्रतिमाओं का विधि-विधान से पूजन कर विर्सजन किया।
विज्ञापन

ढोल-नगाड़ों के साथ गुलाल की होली खेलते हुए गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन करने पहुंचे भक्तों में इस दौरान अजब सा उत्साह देखते ही बन रहा था। अपने घर में स्थापित की गई गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने परिवार के साथ पहुंचे जितेंद्र कुमार ने बताया कि गणेश चतुर्थी पर स्थापित की जाने वाली प्रतिमाओं का पूजा के बाद आज विसर्जन किया जा रहा है। वैसे भगवान गणेश की पूजा का गणेश चतुर्थी से लेकर बैकुंठ चतुर्दशी तक पूजन का प्रावधान है। इस दौरान पर्व को भक्त उत्सव की तरह मनाते हैं, ताकि विघ्नहर्ता का आशीष उनके परिवार पर बना रहे।
विज्ञापन

आपको बता दें कि पिछले 10 सालों से शहर में इस पर्व को मनाने की परंपरा तेजी से बढ़ी है। इस दौरान जहां सार्वजनिक पंडाल सजाकर शहर में जगह-जगह भगवान की पूजा की जा रही है, वहीं काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश की प्रतिमा अपने घरों में स्थापित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed