{"_id":"68dadd5b43def573100c9891","slug":"gaddi-and-bakarwal-families-began-returning-as-winter-began-kathua-news-c-201-1-knt1006-124649-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सर्दी का मौसम शुरू होते ही लौटने लगे गद्दी और बकरवाल परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सर्दी का मौसम शुरू होते ही लौटने लगे गद्दी और बकरवाल परिवार
अपने मवेशियों को साथ लेकर निचले इलाकों की तरफ जाते गद्दी और बकरवाल ।स्रोत संवाद।
Link Copied
पहाड़ी इलाकों में सर्दी आने के साथ ही अनुसूचित जनजाति के गुज्जर, बकरवाल और गद्दी समुदाय के लोग अपने माल मवेशियों को साथ लेकर निचले इलाकों की तरफ जाने लगे हैं। इन दिनों इन परिवारों को उपमंडल की अलग-अलग सड़कों पर सुबह और शाम के समय अपने मवेशियों के साथ बिलावर के निचले इलाकों की तरफ जाते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन
गौरतलब हो कि सितंबर और अक्तूबर महीने में पहाड़ी इलाकों में जैसे ही सर्दी का मौसम शुरू होता है तो इन तीनों समुदायों के लोग कठुआ जिले के निचले इलाकों की तरफ चले जाते हैं और छह महीने निचले इलाकों में बिताने के बाद वापस पहाड़ों की तरफ लौटना शुरू कर देते हैं। गद्दी समुदाय के देशराज और खेमराज ने बताया कि इस वर्ष सितंबर महीने के आखिरी हफ्ते में ही सर्दी ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। इसके कारण वह अपने माल मवेशियों को साथ लेकर निचले इलाकों की तरफ जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ठंड के छह महीने बिलावर के निचले इलाकों में बिताने के बाद अब वह बनी तहसील के सरथल इलाके में अगले छह महीने माल मवेशियों के साथ बिताएंगे। उन्होंने बताया कि बिलावर उपमंडल से होकर वह पैदल रास्ते से कठुआ पहुंचेंगे और उन्हें अभी कठुआ पहुंचने के लिए एक सप्ताह का समय और लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।