फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   friends eleven team win

फ्रेंड्स इलेवन नगरी बना चैंपियन

विज्ञापन
friends eleven team win
कठुआ। जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित टैलेंट हंट क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गई। फाइनल मुकाबलें में फ्रेंड्स इलेवन नगरी ने राइजिंग स्टार नगरी को एकतरफा मात दी। इस मौके पर पूर्व डीआईजी आशिक बुखारी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। मैच में फ्रेंड्स इलेवन नगरी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 37.1 ओवर में 10 विकेट पर 250 बनाए। टीम की ओर से लक्की ने नौ चौके और तीन छक्कों की मदद से 70 गेंद में 85 रन की पारी खेली। इसके अलावा पंकज लाडा ने 32 गेंद में सात चौकों की मदद से 41 रन बनाए। गेंदबाजी में राइजिंग स्टार नगरी के गेंदबाज अविनाश पुरी ने आठ ओवर में 43 रन देकर तीन और साहिल ने 7.1 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए राइजिंग स्टार नगरी की पूरी टीम 26.4 ओवर में मात्र 100 रन पर ढेर हो गई और मैच 150 रनों से हार गई। टीम की ओर से ऋषभ ने सर्वाधिक 40 रन और अविनाश पुरी ने 31 रन का योगदान दिया। फ्रेंड्स इलेवन की ओर से कुशल ने चार ओवर में 17 रन देकर तीन और विधु ने एक ओवर में तीन रन देकर दो विकेट लिए।
विज्ञापन

इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि आशिक बुखारी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए कमेटी को बधाई देते हुए कहा कि जेकेसीए राज्य में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए गंभीर है और इसी के तहत राज्य के सभी जिलों में ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस बार 40 टीमों ने भाग लिया और उन्हें उम्मीद है कि अगले वर्ष और इजाफा होगा। उन्होंने कठुआ में मोटराइज्ड रोलर देने की भी घोषणा की। वहीं, स्पोर्ट्स कांउसिल से कठुआ के स्टेडियम में टूर्नामेंट की अनुमति नहीं मिलती है तो अगले वर्ष भी पुलिस लाईन के मैदान में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से प्रतियोगिता में भगीदारी बढ़ाने को भी कहा। उन्होंने कश्मीर की अपेक्षा जम्मू संभाग में युवाओं की प्रतियोगिता में भागीदारी कम है। इससे पूर्व उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी देकर बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed