{"_id":"65dc1c7d9c8add5732057d8a","slug":"freight-train-ran-away-without-loco-pilot-from-kathua-railway-station-towards-pathankot-ran-from-bridges-at-a-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिन लोको पायलट भागी ट्रेन: पुलों से 100 किमी की रफ्तार से दौड़ी, स्टेशन अधीक्षक की त्वरित सूचना से टला हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिन लोको पायलट भागी ट्रेन: पुलों से 100 किमी की रफ्तार से दौड़ी, स्टेशन अधीक्षक की त्वरित सूचना से टला हादसा
Mon, 26 Feb 2024 10:37 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 26 Feb 2024 10:37 AM IST
सार
मालगाड़ी के निकलते ही स्टेशन अधीक्षक ने सबसे पहले फिरोजपुर मंडल को सूचित किया और फिर इसकी सूचना सभी स्टेशन अधीक्षकों को भेजी गई। इससे तुरंत सभी फाटक बंद करवा दिए गए। कठुआ से उच्ची बस्सी के बीच आते सभी स्टेशनों पर अन्य ट्रेनों को रुकवाकर पहले सिग्नल क्लीयर किए गए।
विज्ञापन
कठुआ रेलवे स्टेशन
- फोटो : संवाद
विस्तार
कठुआ स्टेशन से बिना लोको पायलट ढलान से दौड़ी मालगाड़ी (14806आर) 80 किलोमीटर के बीच किसी भी स्थान पर जान-माल का नुकसान कर सकती थी लेकिन स्टेशन अधीक्षक की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
मालगाड़ी के निकलते ही स्टेशन अधीक्षक ने सबसे पहले फिरोजपुर मंडल को सूचित किया और फिर इसकी सूचना सभी स्टेशन अधीक्षकों को भेजी गई। इससे तुरंत सभी फाटक बंद करवा दिए गए। कठुआ से उच्ची बस्सी के बीच आते सभी स्टेशनों पर अन्य ट्रेनों को रुकवाकर पहले सिग्नल क्लीयर किए गए।
विज्ञापन
गनीमत रही कि रास्ते में कई खतरनाक घुमावों और पुलों को पार करने के बाद भी ट्रेन पलटी नहीं। ट्रेन उन सभी पुलों और घुमावों को करीब 100 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से पार कर गई जिनकी गति इससे आधी से भी कम निर्धारित है।
विज्ञापन
जब तक मालगाड़ी रुकी नहीं इसकी गति के साथ अधिकारियों के दिल की धड़कनों की भी गति बढ़ी रही। इस ट्रेन के गुजरने के कई लोग प्रत्यक्षदर्शी भी रहे। लोगों ने बताया कि जब ट्रेन गुजरी तो यह पता नहीं था यह बिना लोको पायलट के जा रही है लेकिन इतना अचंभा जरूर हुआ कि कभी जीवन में इतनी स्पीड से जाती मालगाड़ी नहीं देखी थी। इसलिए एक पल मन में यह जरूर आया कि कुछ तो गड़बड़ी है। जब सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने लगे तब जाकर यह स्पष्ट हो पाया।
पठानकोट से ऊंचाई पर स्थित है कठुआ स्टेशन, इसलिए बढ़ती गई गति
सूत्रों के अनुसार मालगाड़ी के कम समय में करीब 100 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने के पीछे बड़ा कारण कठुआ रेल स्टेशन का ऊंचाई पर स्थित होना है। कठुआ रेलवे स्टेशन की समुद्र तल से ऊंचाई 393.080 मीटर है जबकि, पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन की 329.87 मीटर। ऐसे में दोनों रेलवे स्टेशनों की समुद्र तल से ऊंचाई का 63.93 मीटर का बड़ा अंतर ही ट्रेन की स्पीड बढ़ने का कारण माना जा रहा है।
आगे नहीं जानी थी, कठुआ में ही रुकनी थी ट्रेन
पत्थर लेकर पहुंची ट्रेन को कठुआ में ही रुकना था। इसी बीच लोको पायलट ट्रेन से बाहर आ गया। ट्रेन को ढलान पर रोकने के रेलवे के नियमों के मुताबिक कर्मचारियों ने एहतियात बरती थी या नहीं अभी इस पर रेलवे अधिकारी कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं बता रहे हैं।