{"_id":"62e17cae34d93a3e974ee59b","slug":"four-lakh-fine-for-illegal-mining-to-the-company-making-a-bridge-on-the-highway-kathua-news-jmu26481215","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर पुल बना रही कंपनी को अवैध खनन पर चार लाख जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर पुल बना रही कंपनी को अवैध खनन पर चार लाख जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर सहार खड्ड में पुल का निर्माण करने में जुटी कंपनी को अवैध खनन पर जिला खनन अधिकारी ने चार लाख का जुर्माना ठोका है। सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए जिला खनन अधिकारी ने बुधवार दोपहर सहार खड्ड में दबिश दी।
हाईवे के पुल से पांच सौ मीटर के दायरे में खनन पाए जाने पर अधिकारी ने मौके पर ही एक एक्सकेवेटर और तीन डंपर को जब्त कर लिया। जिसके बाद किए गए खनन की पैमाइश की गई। बताया गया कि 120 डंपर अवैध खनन किया गया था, जिसमें सहार खड्ड से 1430 मिट्रिक टन खनन सामग्री उठाई गई थी।
जिला खनन अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों की ओर से दी गई जानकारी के बाद बुधवार दोपहर दबिश में अवैध खनन होता पाया गया। इस दौरान एक भारी एक्सकेवेटर को जब्त किया गया है। साथ ही अवैध खनन की पैमाइश करते हुए कंपनी को चार लाख के लगभग जुर्माना किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अवैध खनन के संबंध में फौरी तौर पर जानकारी जिला खनन अधिकारी को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके और पर्यावरण को बचाया जा सके।