फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Four Bus Stop will Ready Soon in Kathua City

Kathua News: शहर में चार नए बस स्टॉप होंगे तैयार, ट्रैफिक लाइटें भी लगाने की तैयारी

विज्ञापन
Four Bus Stop will Ready Soon in Kathua City
-जीएमसी कठुआ को मिलेगा ऑटो स्टैंड, रंजीत सागर डैम व्यू प्वाइंट होगा अपग्रेड
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। यातायात प्रबंधन और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए कठुआ शहर में चार नए बस स्टॉप तैयार किए जाएंगे। इसके अलावा सावन चक से ड्रीमलैंड पार्क को जोड़ने वाले मार्ग पर पुलिया का निर्माण भी होगा।
कठुआ शहर की विभिन्न सड़कों पर 11 ऐसी जगहों की भी पहचान की गई है जहां ट्रैफिक प्रबंधन के लिए ट्रैफिक लाइटें लगाई जाएंगी। लखनपुर-बसोहली सड़क पर रंजीत सागर झील किनारे व्यू प्वाइंट की अपग्रेडेशन का काम और सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) कठुआ के पास ऑटो स्टैंड का काम भी शुरू होने जा रहा है। जिला प्रशासन ने विभिन्न विभागों के साथ मिलकर शहर की ऐसी 11 जगहों के चयन की तैयारी की है जहां आने वाले समय में ट्रैफिक लाइटें लगाई जाएंगी। शहर में भीड़ भाड़ और जहां मर्जी, वहीं रुकते वाहनों को नियंत्रित करने के लिए चार बस स्टॉप भी तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इनमें से दो राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ के पास होंगे। यह चारों बस स्टॉप सामुदायिक सामाजिक दायित्व की फंडिंग से सुनिश्चित करवाए जाएंगे। उधर, शहर के बीचों बीच सावन चक से ड्रीमलैंड पार्क लिंक मार्ग पर पुलिया निर्माण को लेकर भी हिदायत जारी कर दी गई हैं। हीरानगर में राजकीय डिग्री कॉलेज तक जाने वाली सड़क की दशा भी सुधारी जाएगी। जीएमसी कठुआ के पास ई-रिक्शा और ऑटो की और हाईवे किनारे लगने वाली भीड़ को कम करने के लिए प्रशासन ने जीएमसी के पास ऑटो स्टैंड के लिए जगह चिन्हित करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, हादसे रोकने के लिए कदम उठाने के डीसी ने दिए निर्देश

जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग समेत लिंक मार्ग पर ऐसे स्थानों को चिन्हित करने के साथ ही वहां सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश डीसी कठुआ ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की 20वीं आयोजित बैठक में दिए हैं। जिले भर में यातायात प्रबंधन और सड़क सुरक्षा को बढ़ाने पर बल दिया गया।
जिला पुलिस की ओर से हादसों की पेश की गई रिपोर्ट और इसमें चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर हाईवे के अधिकारियों को भी कार्रवाई करने को कहा गया है। समिति के चेयरमैन के तौर पर डीसी ने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में स्पीड ब्रेकर और अपडेटेड रोड साइन लगाने की हिदायत भी जारी की है। डॉ. मिन्हास ने सड़क सुरक्षा पर सामुदायिक जागरूकता अभियानों के महत्व पर जोर दियाऔर नगर निगम के अधिकारियों को यातायात की भीड़ को कम करने के लिए शहर के क्षेत्रों में अनावश्यक अवरोधों को खत्म करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने सभी विभागों से सड़क सुरक्षा मानकों को बनाए रखने में सहयोग करने के लिए कहा। इसमें गति सीमा की नियमित निगरानी, सड़क रखरखाव और क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे की शीघ्र मरम्मत पर जोर दिया। उन्होंने प्रमुख सड़क संपर्क परियोजनाओं को पूरा करने में तेजी लाने के लिए लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई और हाईवे प्राधिकरण को विशेष निर्देश जारी किए। डीसी ने नगर परिषद कठुआ के सीईओ को कठुआ बस स्टैंड के पुनरुद्धार के लिए धन जुटाने का भी निर्देश दिया।

बैठक में अधीक्षक अभियंता लोक निर्माण विभाग कठुआ, एडिशन एसपी कठुआ, मुख्य शिक्षा अधिकारी, एआरटीओ, विभिन्न डिवीजनों के कार्यकारी अभियंता और एनएचएआई, नगर पालिकाओं और स्थानीय डिग्री कॉलेजों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed