फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Former district president of Panthers joins AAP

पैंथर्स के पूर्व जिला अध्यक्ष आप में शामिल

विज्ञापन
Former district president of Panthers joins AAP
कठुआ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के नेता। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। देश की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी की लगातार बढ़ती लोकप्रियता के कारण हाशिए पर पर चल रहे विपक्षी पार्टियों के नेताओं को अब अपना भविष्य आम आदमी पार्टी में ही दिखाई देने लगा है। हालिया पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली बढ़त के बाद एक के बाद एक कर इन नेताओं के आम आदमी पार्टी में शामिल होने का क्रम जारी है। इसी क्रम में पैंथर्स पार्टी के पूर्व जिला प्रधान राबिन शर्मा ने भी अब आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान राबिन शर्मा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए। जिनका बलवंत सिंह मनकोटिया, तरणजीत टोनी, यशपाल कुंडल, जिला प्रधान जिया लाल, रसविंद्र सिंह, प्रदीप सिंह सहित अन्य पार्टी नेताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर राबिन शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में अपने कई वादों को पूरा किया है। वहां लोगों को बिजली, पानी की बेहतर आपूर्ति के साथ-साथ शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी सुविधाएं मिल रही है। यही कारण है कि वहां तीसरी बार आप की सरकार बनी और लोगों का भरोसा इस समय भी आप पर बरकरार है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में भी आप के सत्ता में आने के बाद कई तरह की परेशानियां अवाम की दूर होंगी। अस्थायी कर्मियों की समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि लोग पार्टी के साथ जुडे़ं।
विज्ञापन

वहीं, मनकोटिया ने कहा कि राबिन शर्मा अपने समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए हैं जिनका वे स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि आप की रैलियों में भीड़ से साफ हो गया है कि यह जनता का सरकार की गलत नीतियों के विरोध मेें विद्रोह है। जनता जान चुकी है कि बड़े-बड़े दावे करने वाली भाजपा ने सिवाय लुभावने सपनों के कुछ दिया ही नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोग आप की ओर बढ़ रहे हैं, वो दिन दूर नहीं जब जम्मू कश्मीर विधानसभा में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनेंगी। इससे पहले कालीबड़ी से एक बाइक रैली निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed