फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   For the first time, a population of five thousand connecting to the road

पहली बार सड़क से जुड़ रही पांच हजार की आबादी

विज्ञापन
For the first time, a population of five thousand connecting to the road
कठुआ। आजादी के 75वें वर्ष में हंसा और भुलड़ी इलाके के लोगों का पक्की सड़क का सपना आखिरकार साकार होने जा रहा है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत पांच हजार की आबादी के लिए सड़क पर तारकोल बिछाने का काम शनिवार को शुरू हो गया। 15.24 करोड़ की राशि से तैयार होने वाली यह सड़क 28.29 किलोमीटर लंबी है। इससे भुलड़ी, डंडी, भकौगा, अपर मधौटा, अपर डुग्गन, गवाड़, चचूंड, डाडू, बडराह के इलाके पहली बार सड़क से जुड़ जाएंगे। इन इलाकों के लोग पैदल ही कई किलोमीटर का सफर तय कर बनी तक पहुंचते रहे हैं। हाल में तैयार हुई चलोग से ढग्गर सड़क ने इनकी राह को आसान तो किया था लेकिन अब गांव में सड़क तैयार होने के बाद इलाके के लोग काफी खुश हैं।
विज्ञापन

विभाग के सहायक अभियंता ज्योति प्रसाद ने बताया कि यह सड़क अबतक एक छोर से आठ तो वहीं दूसरी छोर से 16 किलोमीटर तक तैयार की गई है। एक तरफ से जहां तारकोल बिछाने का काम शनिवार को शुरू करवा दिया गया है, वहीं दूसरे छोर पर शिंगल मेटल का काम जारी है। बताया कि बीते साल जहां चलोग-धमान सड़क पर तारकोल बिछने का काम पूरा होने से इलाके की हजारों की आबादी को लाभ मिला था वहीं हंसा भुलड़ी सड़क निर्माण पूरा होने से दूर दराज और ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों को सड़क का संपर्क मिलने जा रहा है। डंडी के स्थानीय निवासी भूषण कुमार बताया कि यह सड़क ही नहीं उनकी लाइफ लाइन है। बिना सड़क के यहां के लोगों ने पूरी जिंदगी बिता दी। रोजाना बनी तक का सफर पैदल करते और वापस लौटते रहे हैं। विकास की रफ्तार भी सड़क न होने से थमी रही। लेकिन अब सड़क पहुंचने के बाद सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ भी मिलेगा। गांव में नियमित रूप से नुमाइंदे भी पहुंचेंगे और अधिकारी भी। इससे क्षेत्र के खूबसूरत इलाकों में पर्यटन की संभावनाएं भी बढे़गी। भुलड़ी निवासी हेम राज शर्मा, भकौगा निवासी राकेश कुमार संजान, गवाड़ निवासी छातो राम ने कहा कि सरकार वर्षों से योजनाएं चलाती हैं लेकिन दूर दराज इलाकों तक यह योजनाएं नहीं पहुंच पाती थीं, न ही इन इलाकों की कोई सुध लेता था। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना ने इलाके की तकदीर बदलने का काम किया है। इसके लिए विभाग के अधिकारियों के भी लोग आभारी हैं, जिन्होंने समय से परियोजना को पूरा करने का काम अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed