फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Flood water flowing on the highway, dozens of families left their homes at night

Kathua News: हाईवे पर बह रहा बाढ़ का पानी, दर्जनों परिवारों ने रात में घर छोड़े

Thu, 28 Aug 2025 12:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 28 Aug 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Flood water flowing on the highway, dozens of families left their homes at night
कठुआ। रावी दरिया के उफान का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता था कि शाम ढलने के बाद जलस्तर भी बढ़ने लगा। बांध और अवरोधकों को पार करता हुआ बाढ़ का पानी लखनपुर कस्बे में घुस गया। बसोहली मोड़ से नहर के जरिए दाखिल हुआ बाढ़ का पानी टोल प्लाजा के बीच से होकर गुजरता रहा।
विज्ञापन

रावी दरिया को पंजाब से जोड़ने वाला पुल भी खतरे में आ गया। फ्लाईओवर से पुल तक सड़क बह गई, जिससे पुल के एक किनारे को क्षति पहुंची है। बाढ़ के पानी ने सड़क ही गायब कर दी है। जलधारा में हुआ परिवर्तन बाढ़ के रूप में नहर से होता हुआ लखनपुर टोल प्लाजा तक घुस गया। रात 11 बजे के लगभग सभी जगह अफरा-तफरी मच गई। एक-एक कर लखनपुर ट्रक यार्ड में दो दिन से फंसे लगभग 200 ट्रकों को निकाला गया। इसके बाद पानी घरों की ओर बढ़ने की आशंका को देखते हुए लखनपुर मुख्य अड्डे से सटे घर के लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर शरण ले ली। लोग अपने घरों को छोड़कर गरीब बस्ती के ऊंचे क्षेत्र में चले गए। किले माता मंदिर लखनपुर की गौशाला में भी पानी भर गया। युवाओं ने कड़ी मशक्कत से गौशाला को खाली करवाकर पशुओं को सुरक्षित स्थान पर ले गए।
विज्ञापन

सुबह तक क्षेत्र के लोग डर के साए में जागते रहे और सुबह रोशनी होने के बाद लोग घरों को लौटे। दिन में भी बाढ़ृ का पानी लगातार बहता रहा। शाम के समय पानी का बहाव कम हुआ। नहर ने लखनपुर कस्बे और गोल्डन गेट्स के बीच भी ओवरफ्लो हाकर हाईवे को अपनी जद में ले लिया। पानी ने रिहायशी इलाकों का रुख कर लिया है। हाईवे पर ढाई से तीन फीट पानी भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed